बरेली में मतदान जागरूकता संकल्प रैली निकाली गई, युवाओं ने मतदान कराने का लिया संकल्प

WhatsApp-Image-2024-05-05-at-19.45.43
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। राष्ट्र जागरण युवा संगठन द्वारा महानगर कार्यालय अशोकनगर मढ़ीनाथ बरेली में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रैली का आयोजन किया गया कार्यक्रम में युवाओं , युवतियों को मतदान करने की शपथ दिलाई गई । कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. प्रमेंद्र महेश्वरी ने कहा यह हमारे लोकतंत्र का महापर्व है हमें इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए और हमारी नाथ नगरी बरेली का मतदान प्रतिशत उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक हो ऐसा हमें प्रयास करना चाहिए, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भारद्वाज ने कहा हमारा संगठन 2014 से हर चुनाव में मतदाता जागरूक अभियान चला कर अपने समाज और अपने देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन करता आ रहा है मतदान हमारा अपने राष्ट्र के प्रति एक दायित्व है जिसका हमें निर्वहन अवश्य करना चाहिए, इसी श्रृंखला में राष्ट्र जागरण युवा संगठन एक सेल्फी कॉन्टेस्ट का आयोजन कर रहा है जिसमें जीवन में पहली बार और 10:00 बजे से पहले मतदान करने वाले डेव्यू मतदाताओं महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को अ मतदान करके अपनी सेल्फी भेजने पर सम्मानित किया जाएगा संस्थापक / सचिव सौरभ शर्मा , कार्यक्रम संयोजक अंकुर सुरभि चौहान , जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में सुरभि चौहान ने कहा कि हमें अपने उत्तर प्रदेश में सर्वप्रथम जिला बरेली से सर्वाधिक मतदान कराकर उत्तर प्रदेश में पहले स्तर पर लाना है ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला अध्यक्ष प्रियंका कपूर ने कहा कि संगठन द्वारा सेल्फी कांटेस्ट का आयोजन किया जा रहा है जिसमे पहली 50 महिलाओं को मतदान सर्वप्रथम करने पर सम्मानित किया जायेगा । कार्यक्रम में जिला सयोंजक गिरीश कपूर , सिनियर सिटीजन हरचरण सिंह ढाल , जिला अध्यक्ष बलराम कश्यप , महानगर अध्यक्ष पप्पू मौर्य , डॉक्टर विमल भारद्वाज , महिला इकाई में सुमन भाटिया ,मोनिका सिंह , हिना भोजवानी , गरिमा सिंह , दीप्ति शर्मा , सचिन कश्यप ,युवा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा , गोपाल भारद्वाज ,विवेक शर्मा , विकास यादव , अजय चंद्र , गोविंद ठाकुर , सतेंद्र सिंह , मनोज पंडित , गुड्डू यादव , मोहित , प्रशांत , आदि ने मतदान करने की शपथ ली ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights