कछला गंगा मे चैत्र पूर्णिमा पर लाखों श्रृद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, किया दान पुन्य

Screenshot-2024-04-23-195733
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

कछला । मंगलवार को कोतवाली उझानी के कछला में स्थित मां भागीरथी गंगा तट पर लाखो श्रृद्धालुओं ने पहुंचकर चैत्र पूर्णिमा पर पतित पावनी मां गंगा में हर – हर गंगे के उदघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई ।गंगा स्नान के लिए श्रृद्धालु ब्रह्ममुहूर्त में ही अपने निजी वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली, टैम्पो, कार, मोटर साइकिलो से गंगा तट पर पहुंचे । गंगा तट पहुंचकर श्रृद्धालुओं ने मां गंगा को नमन वंदन करने के साथ ही गंगा स्नान किया और लोक मंगल कामना की । राजस्थान, जयपुर, आगरा, मथुरा, कासगंज, बदायूँ समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया । गंगा घाट पर गंगा स्नान का अधिक महत्तव होता है। गंगा स्नान को आए श्रृद्धालुओं ने गरीब,असहाय लोगों को दान दक्षिणा दी । मां गंगा की निर्मल धारा में दीप प्रज्जवलित कर प्रवाहित किये और लोक मंगल की कामना की । पीलीभीत, शाहजहापुर, बरेली, बदायूं व देहात क्षेत्रों से आने वाले श्रृद्धालुओं की भी काफी भीड़ रही । वहीं गंगा घाट पर लगे मीना बीजार से बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की । सुरक्षा की दृष्टि से उझानी प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे वहीं पीएसी, ट्रैफिक पुलिस व गंगा घाट पर बड़ी संख्या में गोताखोर मौजूद रहे ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कछला से ज्योति कश्यप की रिपोर्ट

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights