मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Delhi

अस्पताल में 20 मरीजों की मौत, प्रबंधन बोला- खत्म हुई ऑक्सीजन

April 24, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी इलाके में स्थित जयपुर गोल्डन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना संक्रमित 20 मरीजों की मौत हो गई है. अस्पताल के एमडी ने जानकारी दी कि ऑक्सीजन की कमी से गोल्डन अस्पताल में 20 मरीजों की मौत हो गई. शुक्रवार शाम को इन मरीजों ने ऑक्सीजन की कमी की वजह से अपना दम तोड़ दिया.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अस्पताल ने इसके लिए ऑक्सीजन की सप्लाई में कमी पर ठीकरा फोड़ा है. अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों की मौत पर सफाई देते हुए कहा गया है कि मरीजों के लिए 3600 लीटर ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन रात 12 बजे तक सिर्फ 1500 लीटर ही आपूर्ति की गई. इस कारण ही मरीजों की मौत हो गई. जयपुर गोल्डन अस्पताल के मेडिकल सुप्रिंटेंडेंट ने कहा कि अब भी हॉस्पिटल में 200 मरीज भर्ती हैं, जिनके लिए ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं है. न्यूज 18 से उन्होंने कहा कि अब अस्पताल में ऑक्सीजन नहीं है.

डीसीपी को जानकारी नहीं
इधर, रोहिणी जिले के डीसीपी को जयपुर गोल्डन अस्पताल में मरीजों की मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं है. न्यूज 18 के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल में ऑक्सीजन कमी से 20 मरीजों की कोई जानकारी अब तक उनके पास नहीं आई है. उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी तक अस्पताल की ओर से भी मौत का कोई आंकड़ा शेयर नहीं किया गया है. आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली के सर गंगाराम हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से 25 मरीजों की मौत का मामला सामने आया था. आज भी राजधानी के कई अस्पतालों ने ऑक्सीजन खत्म होने की जानकारी दे दी है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights