मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 23 September 2026
SKS24NEWSख़बर वही, जो सच बताए!
आपके शहर की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
सुर्खियाँ
Delhi

व्‍यापारी 26 अप्रैल से दो मई तक स्‍वौच्छिक लॉकडाउन लगाएंगे, बंद रहेंगे सभी बाजार

April 24, 2021By sharad kumar0 comments
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्‍ली। देश की राजधानी में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए व्‍यापारियों ने बड़ा फैसला लिया है. दिल्‍ली में बड़े और थोक बाजारों सहित रिटेल मार्केट के करीब सौ से ज्‍यादा व्‍यपारी संगठनों ने सेल्‍फ लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

व्‍यापारियों का कहना है कि वे दिल्‍ली में 26 अप्रैल से दो मई तक स्‍वौच्छिक लॉकडाउन लगाएंगे. इसके साथ ही दिल्‍ली में ऑक्सीजन की कमी की समस्या से निपटने के लिए व्यापारी संगठन ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर का इंतजाम भी करेंगे. दिल्‍ली में कोरोना को बढ़ने से रोकने की दिशा में एक कदम बढ़ाते हुए व्‍यापारी संगठनों ने कहा कि यहां लॉकडाउन लगना बेहद जरूरी है.

अगर दिल्‍ली में लॉकडाउन नहीं बढ़ाया जाता तो कोरोना मामलों की बढ़ती संख्‍या को रोकना काफी मुश्किल हो जाएगा. वहीं लॉकडाउन लगाने से सरकार को भी दिल्‍ली में चिकित्‍सा सेवाओं को चुस्‍त दुरुस्‍त करने का समय मिल जाएगा. ऐसे में व्‍यापारी संगठनों की मीटिंग में यह तय हुआ है कि दिल्ली सरकार अगर कैट के आग्रह को स्वीकार करते हुए लॉकडाउन को आगे बढ़ाती है तो यह सरकार का एक अच्छा कदम होगा लेकिन यदि सरकार किसी कारण से लॉक डाउन नहीं बढ़ाती है तो दिल्ली के व्यापारी संगठन बिना किसी दबाव के अपनी इच्‍छा से सोमवार से अगले सोमवार तक दिल्‍ली के बाजारों को बंद रखेंगे.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights