मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 12 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 23.2 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मिशन शक्ति अभियान के तहत देवरनियां थाने में नवनिर्मित पिंक बूथ का उद्घाटन अंशिका वर्मा ने किया

November 12, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति चरण-6.0 के अंतर्गत गुरुवार को थाना देवरनियां परिसर में नवनिर्मित पिंक बूथ का उद्घाटन एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने किया । इस अवसर पर महिलाओं एवं किशोरियों को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और महिला सहायता सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
12 नवंबर को आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महिलाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, छेड़छाड़ अथवा महिला सुरक्षा से संबंधित समस्या होने पर महिलाएं बिना किसी संकोच के पुलिस से संपर्क करें और उपलब्ध महिला सहायता सेवाओं का लाभ उठाएं।
पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में मौजूद किशोरियों एवं अन्य प्रतिभागियों को भी जागरूकता संबंधी जानकारी दी गई।
इस दौरान महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों एवं पुलिस की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सहायता सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान पुलिस की प्राथमिकता है तथा उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, क्षेत्र सुपरवाइजर साउदीपुर, प्रभारी आब्जर्वर टेना नागापुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights