आने वाले समय में भारत में जितने भी त्योहार हैं, सब मिलकर मनाएंगे: संजय सिंह

WhatsApp-Image-2024-04-11-at-17.36.32
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बिल्सी नगर में ईद के मौके पर इंडिया गठबन्धन के सयुक्त नेतृत्व में ईदगाह पर ईद मिलन हेतु केम्प का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि युवक कॉंग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं इंडिया गठबंधन प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के समधी संजय सिंह मौजूद रहे इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि आजेंद्र गौड़, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी नितिन कोहली विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस संजय सिंह ने कहा मैं पूरे देश और प्रदेश के लोगों को ईद की बहुत बहुत मुबारकबाद देता हूं. हमारे देश की मिलीजुली संस्कृति है, यहां हम सब मिलकर एक दूसरे के त्योहारों को मनाते हैं. अभी कुछ दिन पहले होली का त्योहार था, हम लोगों ने मिलकर मनाया. आज हम लोग ईद मिलकर मना रहे हैं. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत में जितने भी त्योहार हैं, सब मिलकर मनाएंगे. एक दूसरे के साथ खुशी बांटते हैं, मिठाइयां खिलाते हैं. गले मिलते हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यही हमारे देश की पहचान है. हमारे देश की सबसे बड़ी पहचान ये है कि यहां अलग अलग धर्मों के रास्ते पर चलने वाले लोग, अलग अलग चीजों को मानने वाले लोग एक साथ रहते हैं. ये गंगा जमुनी संस्कृति आपस में भाईचारा बढ़ाती है. इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह, शिवपाल सिंह यादव के प्रतिनिधि आजेंद्र गौड़, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी नितिन कोहली ने कहा कि यह खुशियों की ईद है. यह ताकत देने की ईद है. इस ईद को एक महीने तक उपवास करके मनाना बहुत बड़ी बात है. हम देश के लिए खून बहाने को तैयार हैं, लेकिन देश के लिए अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने कहा आपसी मेलजोल, भाईचारा, सौहार्द एवं शांति हर प्रदेश और देश के विकास के लिए बहुत जरूरी है। इसमें ही सबका हित निहित है। इस अवसर पर बिल्सी विधानसभा समाजवादी पार्टी अध्यक्ष किशोरीलाल शाक्य, नगर अध्यक्ष कांग्रेस सद्दाम हुसैन, नगर अध्यक्ष समाजवादी पार्टी कुल्वेंद्र सक्सेना, राहुल यादव, पंकज यादव ने सबको गले मिलकर ईद की बधाई दी इस अवसर पर समस्त समाजवादी पार्टी एव कांग्रेस के नेता उपस्थिति रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights