मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के रामनगर में करीब से देखा बाघमलेशिया के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में वाटर वुमन शिप्रा पाठक को मिला ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ सम्मानबरेली कोर्ट की हवालात से कैदी सचिन फरार, आठ पुलिसकर्मी निलंबित; नौ के खिलाफ मुकदमा दर्जबीआरबी मॉडल स्कूल में ई-वेस्ट प्रबंधन पर कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए इलेक्ट्रॉनिक कचरे के दुष्प्रभावउझानी के बिहारी जी मंदिर में भरत मिलाप देख भावुक हुए भक्तगण-भरत के मिलन का दृश्य देख नम हुईं आंखें, कलाकारों ने बांधा समांइलाज के दौरान 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामचौपाल सागर के पास बाइक की टक्कर से हुई थी घायल
Bihar

सफर के दौरान खाया पान-गुटखा तो भरना होगा जुर्माना, सरकार का नया नियम

April 22, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

पटना। परिवहन विभाग ने आदेश निकाला है कि बस, ऑटो, ई-रिक्शा में अगर आप सफर कर रहे हैं तो पान, तम्बाकू, खैनी और गुटखा खाने से परहेज़ करें. अगर आप ये सब खाते पकड़े गए तो आपको जुर्माना भरना पड़ेगा. सिर्फ़ जुर्माना ही नहीं आप पर क़ानूनी कार्रवाई भी हो सकती है. इसके लिए तमाम जिलों के SP और DM को निर्देश भी जारी किया गया है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

दरअसल, यह कदम कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देख कर उठाया गया है. परिवहन विभाग ने वाहन मालिकों, ड्राइवर और कंडक्टर के साथ-साथ यात्रियों के लिए भी गाइडलाइन जारी की है. एक दिन में 50 प्रतिशत यात्री को ही गाड़ियों में बिठाना है. हर यात्री को बिठाने से पहले सेनेटाइज करवाना अनिवार्य है. इन नियमों का पालन हो रहा है कि नहीं इसके लिए बस और ऑटो स्टैंड में पुलिस की तैनाती भी की गई है.

परिवहन विभाग के सचिव संजय अग्रवाल ने सभी DM और SP को क़ोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कड़ाई से जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया है. जो भी वाहन चालक इसका पालन नहीं करेंगे उन पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया है. संजय अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के दौरान कई एहतियात बरतने की जरूरत है और वाहनों से लोग बड़ी संख्या में आते-जाते हैं और अगर वाहनो में सख्ती नहीं बरती जाएगी और लोग पान-गुटखा, खैनी खाकर जहां तहां थूकेंगे और अगर उसमें कोई क़ोरोना पॉज़िटिव होगा तो संक्रमण और बढ़ सकता है. इसीलिए यह कदम उठाया गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights