जेपी नड्डा का आगरा में जोरदार प्रहार, बोले- विपक्ष को जाने दो  जेल और बेल यात्रा पर. आप खिलाएं कमल

download-1-8
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित वर्ग के राष्ट्रीय अधिवेशन में बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि विपक्ष को जेल और बेल यात्रा पर जाने दीजिए। आप कमल खिलाएं और भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएं। आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन के सहारे भाजपा ने अनुसूचित वर्ग को साधने की कोशिश की और अनुसूचित वर्ग के लिए किए जा रहे कार्यों को गिनाया। इस दौरान उन्होंने जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटाने से अनुसूचित वर्ग के लोगों को वहां बसने और चुनाव लड़ने का अधिकार दिलाने की बात कही। विपक्ष को परिवारों की पार्टी बताया। उन्होंने एक दर्जन पार्टियों के नाम गिनाए। दोपहर 12:00 बजे शुरू होने वाले सम्मेलन में दोपहर 2:00 बजे जेपी नड्डा पहुंचे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मंच पर मौजूद रहे।  जेपी नड्डा ने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को कभी सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने 1952 के चुनाव में उन्हें हराने का काम किया। यहां तक कि संविधान सभा में भी उन्हें जाने से रोका था। इसके  बाद बाबा साहब को बंगाल से चुनाव लड़के संविधान सभा में जाना पड़ा। कांग्रेस ने वंचित दलित शोषित समाज के लोगों को वोट के उपकरण के रूप में ही देखा। उनके कल्याण की योजनाएं नहीं बनाई। कांग्रेस को डर था कि अगर दलित शोषित और वंचित वर्ग मजबूत हो जाएगा तो उसके हाथ से सत्ता चली जाएगी। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा दलित महापुरुषों को उचित सम्मान नहीं दिया, जबकि जनसंघ ने 1952 से ही एकात्मक मानववाद का सिद्धांत दिया। वहीं सीएम योगी ने बुधवार को आगरा में मेट्रो के शुभारंभ के समय ट्रेन में सफर किया था। उस दौरान कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने आगरा फोर्ट स्टेशन का नाम बदलकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखने की मांग की गई थी। बृहस्पतिवार को कोठी मीना बाजार मैदान से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजलीघर चौराहा स्थित आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मेट्रो स्टेशन करने की घोषणा की है। सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य बनाया था। लेकिन, लक्ष्य के मुताबिक भीड़ नहीं आ पाई। आगरा को अनुसूचित वर्ग के लिए राजधानी कहा जाता है। आगरा लोकसभा सीट अनुसूचित वर्ग के लिए सुरक्षित है। फिर भी भाजपा के सम्मेलन में अनुसूचित वर्ग की संख्या कम दिखी। भीड़ बढ़ने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों की महिला कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में बुलाया गया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights