मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

ऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

November 4, 2026By admin0 comments
👁 6.8K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में बुधवार को दीपावली के उपलक्ष्य में ‘रोशनी-2026’ महोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। दीपों की जगमगाहट, रंग-बिरंगी सजावट, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों से कॉलेज परिसर उत्सव के रंगों में सराबोर नजर आया। ‘ए ग्रैंड दिवाली सेलिब्रेशन’ की थीम पर आयोजित समारोह का शुभारंभ कॉलेज निदेशक प्रो. रचित गोयल ने मां लक्ष्मी, भगवान गणेश एवं मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगोली, दीया डेकोरेशन और आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से कॉलेज परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया। विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मकता ने दीपोत्सव की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने डांडिया, एकल एवं सामूहिक नृत्य तथा गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर खूब तालियां बटोरीं। पारंपरिक और आधुनिक संगीत की धुनों पर विद्यार्थियों ने जमकर उत्सव का आनंद लिया। दीपावली के उल्लास को और खास बनाने के लिए आतिशबाजी और पटाखे भी जलाए गए। समारोह में विद्यार्थियों की ओर से विभिन्न प्रकार के आकर्षक फूड स्टॉल लगाए गए, जिन पर स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई। छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद लेने के साथ ही स्टॉल संचालन के माध्यम से अपनी प्रबंधन क्षमता और रचनात्मक सोच का परिचय दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण मिस रोशनी एवं मिस्टर रोशनी प्रतियोगिता रही। इसमें शिवन्या को मिस रोशनी और सुमित को मिस्टर रोशनी के खिताब से नवाजा गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आंचल पटेल ने किया। इस अवसर पर निदेशक प्रो. रचित गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं एवं कॉलेज स्टाफ को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आपसी सौहार्द से जुड़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए दीपोत्सव को उमंग और उल्लास के साथ मनाने का संदेश दिया। इस दौरान कॉलेज एडमिनिस्ट्रेटर शरद पटेल, चीफ प्रॉक्टर नवनीत यादव, एकेडमिक हेड गौरव गुप्ता सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। रंगोली, नृत्य, संगीत, खानपान और मनोरंजन से सजा ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव यादगार माहौल में संपन्न हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights