मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

बरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे

November 4, 2026By admin0 comments
👁 6.5K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। बरेली पुलिस ने गुमशुदा एवं चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। अक्टूबर में पुलिस ने CEIR पोर्टल और आधुनिक सर्विलांस तकनीक की मदद से कुल 374 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 75 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस द्वारा सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए जा रहे हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली के निर्देशन में जनपद में प्रत्येक माह गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की साइबर टीमों और जनपदीय सर्विलांस सेल ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारत सरकार के सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर पोर्टल तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल किया। इसके परिणामस्वरूप अक्टूबर माह में 374 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता मिली।
जनवरी से अक्टूबर तक 3,880 मोबाइल बरामद
बरेली पुलिस के इस निरंतर अभियान के तहत जनवरी 2026 से अक्टूबर 2026 तक कुल 3,880 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इनकी अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ 76 लाख 20 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिनके मोबाइल फोन गुम या चोरी हो गए थे।
23 थानों की साइबर टीमों को मिला पुरस्कार
अक्टूबर माह में ट्रेसेबिलिटी के आधार पर 100 प्रतिशत मोबाइल बरामदगी करने वाली 23 थानों की साइबर टीमों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। प्रत्येक टीम को 1,000 रुपये नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
सम्मानित होने वाली टीमों में बहेड़ी, बिथरी चैनपुर, कोतवाली, इज्जतनगर, बारादरी, कैंट, प्रेमनगर, विशारतगंज, देवरनियां, फतेहगंज पश्चिमी, शेरगढ़, किला, मीरगंज, भोजीपुरा, आंवला, भमोरा, अलीगंज, सिरौली, फतेहगंज पूर्वी, शीशगढ़, सीबीगंज, शाही और क्योलड़िया थानों की साइबर टीमें शामिल हैं।
बहेड़ी थाना रहा अव्वल
थानावार बरामदगी के आंकड़ों में बहेड़ी थाना 35 मोबाइल फोन बरामद कर पहले स्थान पर रहा। बिथरी चैनपुर ने 27, कोतवाली और इज्जतनगर ने 26-26, सुभाषनगर ने 22, बारादरी ने 21 और फरीदपुर ने 20 मोबाइल फोन बरामद किए। वहीं कैंट और जनपदीय सर्विलांस सेल ने 15-15 मोबाइल फोन बरामद किए।
बरेली पुलिस का कहना है कि CEIR पोर्टल और आधुनिक तकनीकी संसाधनों के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के प्रयास लगातार जारी रहेंगे, ताकि आमजन को उनके खोए हुए मोबाइल फोन वापस दिलाए जा सकें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights