महाशिवरात्रि पर गोरक्षनगरी आएंगे सीएम योगी, इन तीन बड़ी योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

WhatsApp-Image-2024-03-07-at-11.55.38-AM-5
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को आएंगे। वह आठ मार्च को धुरियापार में कंप्रेस्ड बॉयो नेचुरल गैस प्लांट का शुभारंभ करने के साथ ही 220 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक कर लोकमंगल की कामना करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों ने ताल कंदला का निरीक्षण किया। वहीं, भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री आठ मार्च को दोपहर बाद आएंगे और ढाई बजे धुरियापार में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। जहां कंप्रेस्ड बायो नेचुरल गैस प्लांट का शुभारंभ करने के साथ ही 220 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। नौ मार्च को सुबह दस बजे ताल कंदला में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) एकेडमी (ट्रेनिंग सेंटर) का शिलान्यास करेंगे।10 मार्च को अपराह्न तीन बजे 50 करोड़ से अधिक लागत के विभिन्न 50 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें इसमें 50 टीडीपी क्षमता का सीएंड डी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट, लालडिग्गी में स्मार्ट गार्वेज ट्रांसफर सेंटर और शहर में त्रिनेत्र के तहत लगाए गए कैमरों और सालिड वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम के इंटीग्रेटेड कार्य का लोकार्पण शामिल है।सीएम 11 मार्च को सुबह दस बजे मानबेला ग्राउंड में राप्ती नगर विस्तार योजना की अवशेष भूमि पर टाउनशिप एवं स्पोर्ट्स सिटी योजना का शिलान्यास करेंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा बेनीगंज कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता की अध्यक्षता में तैयारी बैठक की गई। जिसमें पदाधिकारियों को जनसभा की सफलता को लेकर जिम्मेदारी दी गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights