अखिलेश ने बसपा से गठबंधन होने की किसी भी संभावना से किया इनकार, कहा- अब अगली बार सोचेंगे

WhatsApp-Image-2024-03-07-at-11.55.38-AM-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बसपा का नाम लिए बिना कहा कि उनके प्रत्याशी भाजपा को फायदा पहुंचाने वाले होते हैं। उन्होंने इस लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन की संभावना से इनकार भी किया।एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में बसपा के साथ गठबंधन की संभावना पर उन्होंने कहा कि अब तो समय जा चुका है। लोकसभा चुनाव में समय नहीं बचा है। शायद 15 तारीख से पहले ही चुनाव की तारीख की घोषणा हो जाएगी, ऐसे में इस सबके लिए समय नहीं है। अगले लोकसभा चुनाव में सोचा जाएगा कि उनसे गठबंधन करना है या नहीं। बसपा सुप्रीमो मायावती को साथ लाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा, मैं ऐसी कोई बात नहीं बोलना चाहता, जिससे किसी दल को नाराजगी हो। लेकिन सुनने में आता है कि उनके प्रत्याशी वही होते हैं, जिससे बीजेपी को लाभ मिले।बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति बीआरएस (बीआरएस) के साथ गठबंधन करने की घोषणा की है। बसपा के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष आरएस प्रवीण कुमार ने हैदराबाद में बीआरएस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव से मंगलवार को मुलाकात के बाद गठबंधन करने का घोषणा की। बता दें कि इससे पहले बसपा ने तेलंगाना में विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ा था। जल्द ही बसपा सुप्रीमो मायावती की सहमति से दोनों दलों के बीच सीटों का बंटवारा होगा।निषाद पार्टी के अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने भाजपा से गठबंधन में एक और लोकसभा सीट की मांग की है। उन्होंने भाजपा से हारी हुई सीटों में एक सीट की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें यदि हारी हुई एक सीट मिलती है तो वह उसे जीतकर एनडीए को मजबूत करेंगे। इसके अलावा निषाद ने विधान परिषद चुनाव में भी एक सीट की मांग की है। मालूम रहे कि संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को भाजपा ने संतकबीरनगर से प्रत्याशी घोषित किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights