मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

जो काम 50 वर्षों में नहीं हुआ। वह पांच वर्ष में कर दिखाया है

March 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रायबरेली। सलोन कस्बे में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने गांधी परिवार पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी लोकसभा क्षेत्र में जो काम 50 वर्षों में नहीं हुआ। वह पांच वर्ष में कर दिखाया है। सांसद ने कहा कि संसद व सरकार में समन्वय होता है, तभी क्षेत्र का विकास होता है। इसी की देन है कि क्षेत्र में सड़कें चलने लायक बनीं। उन्होंने बताया कि एक लाख 30 हजार 225 महिलाओं ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा राष्ट् के सम्मुख प्रस्तुत किया। महिलाओं ने समाज को अनूठा संदेश दिया कि महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने महिला की प्रतिभा को और प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए  संसद में 35 प्रतिशत आरक्षण का बिल पास किया। स्मृति ने पूर्व विधायक दलबहादुर को याद करते  हुए कहा  कि हम लोग गांव-गांव गली-गली लोगों से कहते थे कि एक मौका दीजिए तो हम विधान सभा, लोकसभा और भारत सरकार के बीच में समन्वय स्थापित कर सकें तो क्षेत्र में वर्षों से लंबित जो कार्य है, उन्हें पूर्ण करने में सफल हो पाए। स्मृति ने जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन का नाम लेते हुए कहा कि विवेक सिंह ने एक वर्ष में कोआपरेटिव बैंक में 90 हजार लोगों को सदस्य बनाया है। इसका लाभ क्षेत्र लोगों को मिलेगा। केन्द्रीय मंत्री ने  मंच से नारा लगवाया फिर एक बार तो लोगों ने कहा मोदी सरकार और अबकी बार तो फिर लोगों ने कहा चार सौ के पार। उन्होंने विधायक अशोक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गरीबों की बेटी को कन्या सुमंगला योजना के तहत बेटियों के पासबुक दिलवाया है, जो सबसे बड़ा पुय का कार्य हैं। केन्द्रीय मंत्री ने सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम, सेकेंड व तृतीय आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया। 26 सड़कों का शिलान्यास व लोकार्पण किया और 101 कन्याओं को कन्या सुमंगला योजना के तहत खुलवाए गए खातों की पास बुक दिया। रायबरेली लोकसभा प्रभारी पीयूष मिश्रा ने कहा कि समय आ गया है। हम सभी पिछली बार से 10 गुना अधिक मतों से जिताकर दीदी को संसद भेजना है। मोदी जी आप सब को अपना परिवार मानते हैं। विधायक अशोक कुमार ने स्मृति से वादा किया  कि वे हर वर्ष 101 कन्याओं का कन्या सुमंगला योजना के तहत अपने पैसे से खाता खुलवायेंगे। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में करायें गये कार्यों को गिनाया और उसका श्रेय दीदी को दिया।भाजपा में शामिल राहुल देव सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर सुखद महसूस हो रहा है। संचालन राघवेन्द्र पांडेय ने किया। इस मौके पर नगर पंचायत के चेयरमैन चंद्रशेखर रस्तोगी आदि लोग मौजूद थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights