मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

दिल्ली पहुंचे अमेठी जिलाध्यक्ष से प्रियंका ने राहुल गांधी के अमेठी से लड़ने का दिया संकेत

March 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अमेठी। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को लेकर बना संशय दूर होता दिख रहा है। दिल्ली में सोमवार को अमेठी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष और प्रियंका गांधी के बीच हुई मुलकात के बाद अमेठी से राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। दावा किया जा रहा है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मुलाकात के बाद प्रियंका ने कहा, जाओ तैयारियां करो, अमेठी परिवार है। अमेठी जिसे लोकसभा में उम्मीदवार चाह रही है। वहीं चुनाव लड़ेगा। संकेतों में राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की बात कही। प्रियंका गांधी से मिले संकेत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वीवीआईपी सीट में शुमार अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव की सरगर्मी तेज होने लगी हैं। 19 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब ने गांधी परिवार के अपने दिलों में प्यार को दिखाया। राहुल गांधी ने यहां एक जनसभा को भी संबोधित किया था। लेकिन अपनी उम्मीदवारी को लेकर कोई बयान नहीं दिया। पार्टी के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश ने इतना जरूर कहा था कि अमेठी में राहुल गांधी की वापसी का माहौल है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल तो उठे लेकिन कोई भी जवाब नहीं मिला। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने भी राहुल गांधी के ही अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही। सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की दिल्ली में प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई। मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि अमेठी में संशय की स्थिति है। लोग परेशान है। जिस पर प्रियंका ने जिलाध्यक्ष से कहा कि जाओ तैयारियां करो। अमेठी हमारा परिवार है। परिवार का रिश्ता कायम रहेगा। अमेठी लोक सभा चुनाव में जिसे उम्मीदवार के रूप में देखना व चुनाव लड़वाना चाह रही है, वही लोकसभा का चुनाव लड़ेगा। उन्होंने संकेतों में राहुल के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कही। प्रियंका गांधी के संकेतों में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव की पुष्टि के बाद बुधवार को अमेठी पहुंचे जिलाध्यक्ष ने लोगों यह बात बताई है। राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की सुगबुहाट मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियंका से दिल्ली में मुलाकात होने व प्रियंका के ओर से संकेतों में राहुल गांधी के अमेठी से चुनाव लड़ने की बात कहने की पुष्टि की है। फिलहाल अभी राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा से चुनाव लड़ने की आधिकारिक पुष्टि के रूप में सूची जारी होना शेष है। राहुल गांधी ने 2004 में 14वीं लोकसभा से पहला चुनाव लड़ा। 390784 मत मिले। 290853 वोटों से जीत दर्ज की। 2009 में 15वीं लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को 464195 मत मिले। इस बार 378198 मतों से जीत हुई। 2014 में राहुल गांधी के सामने वर्तमान में केद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भाजपा प्रत्याशी के रूप में उतरीं। चुनाव में राहुल गांधी को 408651 तो स्मृति जूबिन इरानी को 300748 मत मिले। इस चुनाव में राहुल गांधी की जीत का आंकड़ा कम हुआ और 107903 पर सिमट गए। 2019 में राहुल गांधी व स्मृति जूबिन इरानी के बीच हुए चुनाव में केंद्रीय मंत्री ने 468514 तो राहुल गांधी को 413394 मत मिले। इन चुनाव में केंद्रीय मंत्री ने 55120 मतों से जीत दर्ज की। लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जारी सूची में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। केंद्रीय मंत्री 2014 से लगातार संसदीय क्षेत्र में रहकर लोगों के सुख-दुख का हिस्सा बनते हुए जनसंवाद कर रही हैं। वर्तमान में भी सांसद खेल प्रतियोगिता व जनसंवाद यात्रा के माध्यम से लोगों के बीच बनी हुई हैं। ऐसे में यदि कांग्रेस से राहुल गांधी उम्मीदवार बनते हैं तो राहुल गांधी को अमेठी सीट पर जीत दर्ज करने के लिए कड़ा मुकाबला करना होगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights