मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

राजकीय महाविद्यालय में 339 विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन वितरित

March 5, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में बीए पंचम सेमेस्टर के कुल 339 छात्र छात्राओं को समारोह आयोजित कर स्मार्ट फोन वितरित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता रहे। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता तथा संचालन राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत राजकीय महाविद्यालय में बीए अंतिम वर्ष के छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन प्रदान करने के बाद मुख्य अतिथि महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को अथाह ज्ञान के सागर से जोड़कर भारत को विश्व गुरु बनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य की सोच आवाज में बदलती है, और वह आवाज पूरे ब्रह्मांड में विद्यमान रहता है।अच्छी सोच से व्यक्ति अच्छा कार्य कर स्वयं का विकास करते हुए राष्ट्र का विकास करता है। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्या डॉ श्रद्धा गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थी स्मार्ट फोन का उपयोग अपने कैरियर को उच्चतम स्तर पर ले जाने के लिए करें तथा इसका दुरुपयोग ना होने पाए इसका ध्यान रखें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने शासन की योजना और टेबलेट /स्मार्ट फोन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्ञान देने से ज्ञान बढ़ता है।उन्होंने कहा कि छात्र छात्राएं इन्टरनेट के माध्यम से प्राप्त ज्ञान को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। समारोह का उद्घाटन मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के द्वारा हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार एवम गणित के विभागाध्यक्ष डॉ नीरज कुमार ने बैज अलंकरण व माल्यार्पण के द्वारा किया।

इस अवसर पर डॉ हुकूम सिंह, डॉ गौरव सिंह, डॉ दिलीप वर्मा , डॉ सरिता यादव, डॉ प्रेमचन्द चौधरी, डॉ सारिका शर्मा, संजीव शाक्य, प्रमोद शर्मा, गौरव पाली , पायल जादौन , शिवम पाल, अनुज प्रताप सिंह, रिंकू कश्यप , बंटी सागर आदि ने सहयोग प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights