मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार, ये मानी जा रही मना करने की वजह

March 3, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। भाजपा ने शनिवार शाम को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। इस लिस्ट में 195 उम्मीदवारों के नामों का एलान किया गया था। इसी लिस्ट में भाजपा ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह को बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था। अब पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर आसनसोल से चुनाव न लड़ने के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि ‘भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल से उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।’भाजपा की पहली सूची में चार भोजपुरी अभिनेताओं को टिकट दिया गया है, जिनमें आसनसोल से पवन सिंह के अलावा उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी, यूपी के गोरखपुर से रवि किशन, यूपी के आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव निरहुआ का नाम शामिल है, लेकिन अब पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इनकार कर सभी को चौंका दिया है। शनिवार को जब पार्टी ने उनके नाम का एलान किया था तो पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर पार्टी नेतृत्व का आभार जताया था और लिखा था कि पार्टी ने उन पर भरोसा किया है तो वे पूरी ईमानदारी से आसनसोल की धरती पर जनता की सेवा करने की बात लिखी थी। पवन सिंह बिहार के आरां के रहने वाले हैं और बीते कई दिनों से चर्चा थी कि पवन सिंह को पार्टी आरां से ही टिकट दे सकती है। हालांकि पार्टी ने उन्हें आसनसोल सीट से चुनावी मैदान में उतारा। आसनसोल सीट पर अभी टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं। आसनसोल में 30 फीसदी गैर बंगाली मतदाता हैं और इनमें अधिकतर संख्या बिहारी मूल के मतदाता शामिल हैं। वहीं इस सीट पर 30 फीसदी अल्पसंख्यक मतदाता हैं। भाजपा ने पवन सिंह को आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाने का जैसे ही एलान किया, वैसे ही विपक्षी नेताओं ने पवन सिंह के कुछ पुराने गानों को लेकर विवाद शुरू कर दिया। दरअसल पवन सिंह के एक गाने के बोल हैं.बंगाल वाली माल.। इसी पर विवाद हुआ। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘भाजपा ने आसनसोल लोकसभा सीट पर जिस उम्मीदवार को उतारा है, उसके द्वारा बनाए गए कंटेंट को देखकर मेरा सिर शर्म से झुक गया। लोकतंत्र का अंत नजदीक ही है।’ टीएमसी ने भी भाजपा पर निशाना साधा और पार्टी के नेता साकेत गोखले ने पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाए जाने पर भाजपा पर तंज कसा। साकेत गोखले ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पवन सिंह महिलाओं को लेकर अश्लील वीडियो बनाते हैं। टीएमसी ने महिला सम्मान को मुद्दा बनाने की कोशिश की। ऐसे में माना जा रहा है कि पवन सिंह का आसनसोल से चुनाव न लड़ने की वजह भी यही विवाद हो सकता है।भाजपा की पहली लिस्ट में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का नाम शामिल है। भाजपा ने पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश में 51, पश्चिम बंगाल में 20, दिल्ली में पांच सीटों समेत कई अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों का एलान किया गया है। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights