कांग्रेस की जनसंवाद किसान चौपाल सभा में किसानों के मुद्दे जोरशोर से उठाए गए

WhatsApp-Image-2024-03-03-at-17.51.51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। ब्लॉक वजीरगंज के ग्राम अंगथरा में युवा कांग्रेसी आजे अली द्वारा जनसंवाद किसान चौपाल सभा का आयोजन अपनी चौपाल पर किया गया। किसान संवाद चौपाल सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने की । कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रजनी सिंह सदस्य जिला पंचायत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई । जन संवाद किसान चौपाल सभा में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की आज किसानों की बात करने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी न्याय यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने अपने हर सभा में यह घोषणा की है कि किसानों का फसल का मूल्य मिनिमम प्राइज सपोर्ट पर होना चाहिए और आज हम कांग्रेस के लोग भी आपके बीच यही कहने आए हैं कि अगर कांग्रेस को आप लोग सत्ता में लाते हो और इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो निश्चित रूप से सबसे पहले किसानों का मूल्य सरकार मिनिमम सपोर्ट प्राइस पर लेने का प्रस्ताव पारित करेगी।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रजनी सिंह ने कहा कि आज हर गरीब मजदूर और किसान की बात उठाने के लिए कोई पार्टी आपके बीच में है तो वह कांग्रेस पार्टी है और हम सबको आज इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को यहां से विजई बनाकर भेजना होगा प्रत्याशी कोई भी हो आप सभी लोगों को समझना होगा कि आपके बीच आपका नेता राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी सुरेश राठौर एडवोकेट ने कहा कि आज देश की जनता इंडिया गठबंधन की तरफ देख रही है और इस सांप्रदायिकतावादी वाली सरकार को गिराने के लिए आपके बीच इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी मौजूद है जिसको कि आप मजबूती के साथ लड़ाने का प्रयास करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा की आज देश बहुत विषम परिस्थितियों में गुजर रहा है और हम सब का कर्तव्य है कि देश को आगे ले जाने के लिए हम सभी मिलकर इंडिया गठबंधन का साथ दें। कार्यक्रम का संचालन कर रहे युवा नेता आजे अली ने कहा कि आज कांग्रेस के लोग हमारे बीच आए हैं हम उन्हें आश्वासन देते हैं कि हम सभी लोग कांग्रेस से जुड़कर कांग्रेस संगठन को मजबूती देने का काम करेंगे ।कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष नरेंद्र कठेरिया नगर कांग्रेस कमेटी वजीरगंज के अध्यक्ष सोमपाल शाक्य ने भी उपस्थित किसान चौपाल सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर मुसर्रत खान, बाबू, इस्तगारखान इरफान खान, इकरार मियां अख्तर राजा खान, डॉक्टर लियाकत अली ओवैस खान, मोहम्मद राजा अली नबी ,सफी खान, नत्थू खान, बाबू खां इकबाल खान , मेराजुद्दीन, नज़ाकत खान ,ओमप्रकाश राजाराम प्रीति पाल रमेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights