मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 5 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

सीएम योगी ने सांसद व विधायकों से कहा, चुनाव के पहले क्षेत्र के लोगों को कराएं रामलला के दर्शन

March 2, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। जातीय राजनीति और झूठे वादे करने वाले राजनीतिक दलों पर शाब्दिक प्रहार करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की भाजपा सरकार न तो जाति का सहारा लेती है और न ही झूठे वादे करती है। हमने जो कहा उसे करके दिखाया है और आगे भी जो कहेंगे, उसे पूरा करके दिखाएंगे।सीएम योगी शनिवार दोपहर महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित समारोह के 1006 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देश तेजी से विकास करते हुए हर क्षेत्र में आगे बढ़ा है। सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि, आस्था के सम्मान, आजीविका, हरेक क्षेत्र में दुनिया नए भारत का दर्शन कर रही है, भारत की ताकत को प्रतिष्ठित कर रही है। देश के विकास की ही तरह यूपी का तीव्र विकास हुआ है लोगों की उत्तर प्रदेश के प्रति धारणा बदल चुकी है। अब कोई यूपी को हेय दृष्टि से नहीं देखता।ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यूपी में इतने विकास कार्य इसलिए हो रहे हैं कि यहां डबल इंजन की सरकार है। डबल इंजन की सरकार डबल स्पीड में काम करती है और इस कारण देश उत्साह और उमंग से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह जनता जनार्दन ने मोदी जी के नेतृत्व में 2014, 2017, 2019 और 2022 में आंख बंद कर समर्थन दिया, वैसे ही तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनाने का संकल्प लेकर कार्य किया जाना चाहिए।सीएम योगी ने कहा कि नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर और तेजी से बढ़ें, नागरिक सुविधाओं का विस्तार हो, गरीबों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले, किसानों सम्मान बढ़े, इसके लिए हर स्तर पर समान विचारधारा की सरकार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिस तेजी से विकास के कार्य हुए हैं, उसी तेजी से चुनाव में मोदी जी के प्रति समर्थन में आशीर्वाद की बरसात भी होनी चाहिए।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास के लिए बैरियर नहीं, ब्रेक थ्रू की जरूरत होती है। बैरियर की बजाय ब्रेक थ्रू के लिए तीसरी बार भी मोदी सरकार आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि समान विचार के लोग शासन के सभी स्तरों पर नहीं होंगे तो वे विकास में बैरियर का काम करेंगे। इसलिए केंद्र, राज्य, नगर निकाय, जिला पंचायत, विकास खण्ड और ग्राम पंचायत स्तर पर समान विचार वाला नेतृत्व होना चाहिए।सीएम योगी ने कुछ राजनीतिक दलों का नाम लिए बिना उन पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि जातिवादी सरकारें न घर की रहीं न घाट की। उन्होंने सिर्फ अपने परिवार और उसमें भी भाई, बेटा, भतीजा आदि की ही चिंता की। ऐसी सरकारों ने सबके जीवन के साथ खिलवाड़ किया। नौजवानों, किसान, व्यापारी, बेटी सबके हितों पर कुठाराघात किया, सुरक्षा को खतरे में डाला।गोरखपुर के लोगों को नई विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज क्या नहीं है गोरखपुर में। गोरखपुर के पास सबकुछ मौजूद है। यहां सब की पसंद की चौड़ी सड़के हैं। एम्स बन चुका है, बीआरडी मेडिकल कॉलेज सुदृढ़ हो गया है और आयुष विश्वविद्यालय बन रहा है।खाद कारखाना और पिपराइच चीनी मिल चल रही है। रामगढ़ताल फिल्मों की शूटिंग के साथ परिवार और मेहमानों को घुमाने का स्थल बन गया है। गोरखपुर में चिड़ियाघर भी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने श्रमिकों के बच्चों को पढ़ने के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनवाया है।युवाओं को तकनीक दृष्टि से सक्षम बनाने के लिए स्मार्टफोन और टेबलेट वितरण का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आज की कुछ प्रमुख परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि कौड़ीराम गजपुर मार्ग के शिलान्यास के साथ ही बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। साथ ही सिविल एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग के लिए एमईएस को शिफ्ट करने के कार्य का भी आज शिलान्यास किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आई चहल पहल का उल्लेख करते हुए बताया कि एक माह में 65 लाख श्रद्धालुओं ने श्रीरामलला के दर्शन किए हैं। उन्होंने सांसद व विधायकों का आह्वान किया कि वे लोकसभा चुनाव की घोषणा से पूर्व अपने क्षेत्र के सभी लोगों को अयोध्या के दर्शन करा दें।उन्होंने कहा कि नब्बे के दशक के आंदोलन में नारा था कि रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे। तब सरकारें नारा लगाने पर प्रताड़ित करती थीं। आज रामलला आ गए हैं तो यह सरकार कहती है कि हम सबको दर्शन कराकर लाएंगे।सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तथा काशी में विश्वनाथ धाम के कायाकल्प की कल्पना तक नहीं की जाती थी, लेकिन ये दोनों कार्य हकीकत हैं। आज अयोध्या में जाने पर लगता है कि त्रेतायुगीन अयोध्या में आ गए हैं।उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार न होने पर इन कार्यों में काफी दिक्कत आती। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी लोगों को होली की अग्रिम बधाई देते हुए कहा कि सभी लोग धूमधाम और सौहार्दपूर्ण तरीके से होली मनाने के साथ ही मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights