मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

जनपद की समस्त विधानसभाओं में गूंजी शहनाई, 829 जोडे बंधे परिणय सूत्र में

February 29, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित उ0प्र0 सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद बदायूॅं में वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के निर्धन/गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह का आयोजन गठित समिति की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार गुरुवार को जनप्रतिनिधियों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों एवं मीडिया की गरिमामयी उपस्थिति में विधानसभावार किया गया, जिसमेंं 813 हिन्दू व 16 मुस्लिम जोड़ों सहित कुल 829 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति जोड़ा व्यय हेतु कुल धनराशि रु0 51000 निर्धारित की गयी है,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिसमें रु0 35000 की धनराशि कन्या के खाते में, रु0 10000 की धनराशि विवाह संस्कार के लिए आवश्यक सामग्री जैसे-कपड़े, गहने एवं 07 बर्तन हेतु तथा रु0 6000 की धनराशि विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं/अथितियों के स्वागत सत्कार पर व्यय कर विवाह सम्पन्न कराये गये। अम्बियापुर विकास खण्ड मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में विकास खण्ड-अम्बियापुर, इस्लामनगर, उझानी के कुल 147 हिन्दू जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हरीश शाक्य विधायक बिल्सी, डी0पी0 भारती प्रदेश मंत्री भा0ज0पा0, शिशुपाल शाक्य क्षेत्र पंचायत प्रमुख उझानी, रेखा देवी भारती, गजेन्द्र सिंह यादव, क्षेत्र पंचायत प्रमुख इस्लामनगर, ज्ञानवती सागर, चेयरमैन,न0पा0परि0 बिल्सी, जगदीश लोनिया, चेयरमैन, न0पं0कछला, प्रवर्धन शर्मा उप जिलाधिकारी बिल्सी, श्वेतांक पाण्डेय जिला विकास अधिकारी, बृजेन्द्र शुक्ला उपायुक्त एन0आर0एल0एम0, प्रवीन कुमार खण्ड विकास अधिकारी अम्बियापुर, शैला गोविल खण्ड विकास अधिकारी उझानी, मुनब्बर खान खण्ड विकास अधिकारी इस्लामनगर आदि मौजूद रहे।


दातागंज विकास खण्ड मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में विकास खण्ड- दातागंज,समरेर,उसांवा,म्याँऊ के 174 हिन्दु एवं 03 मुस्लिम कुल 177 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अतेन्द्र विक्रम सिंह,मा0 क्षेत्र पंचायत प्रमुख,दातगंज विनीता कुमारी,मा0 क्षेत्र पंचायत प्रमुख, म्याँऊ ममता सिंह,मा0 क्षेत्र पंचायत प्रमुख,उसांवा, राणा प्रताप सिंह,लोकसभा कलस्टर प्रभारी, धर्मेन्द्र गुप्ता सांसद प्रतिनिधि, शैलेन्द्र सिंह तोमर, मण्डल अध्यक्ष, धर्मेन्द्र कुमार सिंह,एस0डी0एम0 दातागंज, सचिन कुमार सिंह, खण्ड विकास अधिकारी, दातागंज, खण्ड विकास अधिकारी, म्याँऊ, खण्ड विकास अधिकारी,उसावां मौजूद रहे।


बदायूँ क्लब,बदायूँ में आयोजित सामुहिक विवाह में विकास खण्ड कादरचौक, जगत, वजीरगंज, सालारपुर के 212 हिन्दु एवं 05 मुस्लिम कुल 217 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्र में महेश चन्द्र गुप्ता सदर विधायक, वर्षा यादव जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रेम स्वरुप पाठक पूर्व जिलाध्यक्ष भा0ज0पा0, शारदेन्दु पाठक जिला उपाध्यक्ष भा0ज0पा0, वीरेन्द्र राजपूत क्षेत्र पंचायत प्रमुख कादरचौक विचित्रा देवी पटेल, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, सालारपुर, गुडडो देवी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, वजीरगंज, तारा देवी, अध्यक्षा नगर पंचायत गुलडिया, दीपमाला गोयल पूर्व अध्यक्ष न0पा0परि0 बदायूँ, वैभव शर्मा अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं रा0) बलराम कुमार परियोजना निदेशक/प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, सर्वज्ञ मिश्रा खण्ड विकास अधिकारी कादरचौक, अखिलेश चौबे खण्ड विकास अधिकारी वजीरगंज, दुर्गा प्रसाद खण्ड विकास अधिकारी सालारपुर, राम जनम जिला समाज कल्याण अधिकारी मौजूद रहे।


मदन लाल इण्टर कालेज,बिसौली में आयोजित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड बिसौली,आसफपुर के 191 हिन्दु एवं 07 मुस्लिम कुल 198 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में कुशाग्र सागर पूर्व विधायक बिसौली, दुर्गेश वार्ष्णेय जिला उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा विधायक प्रतिनिधि, अनुपम पाठक, अध्यक्ष्य, नगर पंचायत मुड़िया, ओम किशक, क्षेत्र पंचायत प्रमुख आसफपुर, सरला देवी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख बिसौली, हरिओम पाराशर भा0ज0पा0, कल्पना जायसवाल उपजिलाधिकारी बिसौली, नितिन कुमार यादव, खण्ड विकास अधिकारी, बिसौली आदि मौजूद रहे।

सहसवान विकास खण्ड मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह कार्यक्रम में विकास खण्ड दहगवां, सहसवान के 89 हिन्दु एवं 01 मुस्लिम कुल 90 जोड़ों का विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पूनम यादव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, विक्रान्त सिंह यादव पति क्षेत्र पंचायत प्रमुख, सहसवान, सचिन शर्मा, वरिष्ठ भा0जा0पा0 नेता अनुज माहेश्वरी, वरिष्ठ भा0ज0पा0 नेता श्वेतांक पाण्डेय, जिला विकास अधिकारी, प्रेमपाल सिंह,उप जिलाधिकारी, सहसवान, सतीश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी, सहसवान, विजय कुमार गुप्ता, अधि0अधि0न0पा0परि0सहसवान, राजेश वर्मा मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights