मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

सपा में बड़ी बगावत, बदायूँ के विधायक समेत 08 विधायको ने भाजपा के लिए वोटिंग की

February 27, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ में सपा का किला ध्वस्त होने के कगार पर, पहले टिकट काट कर प्रत्याशी को वेटिंग लिस्ट में,अब विधायक टूटेसपा में बगावत पर अखिलेश बोले- BJP ने पैकेज दिया; जो विधायक डर गए, उन्होंने बदला पाला, कार्रवाई करेंगे
राज्यसभा चुनाव का मतदान आज समाजवादी पार्टी में बड़ी बगावत लेकर आया है. सपा के चीफ व्हिप अधिकारी मनोज पाण्डेय समेत कई विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है।यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज मतदान के लिये अपने साथ सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह,राकेश पांडेय,अभय सिंह,मनोज पांडेय,पूजा पाल,विनोद चतुर्वेदी, महाराजी प्रजापति,आशुतोष मौर्य को लेकर गए। इन्होंने भाजपा के लिए वोटिंग की।लखनऊ।: राज्यसभा चुनाव-2024 में समाजवादी पार्टी में बड़ी फूट सामने आई है. मंगलवार सुबह वोटिंग शुरू होते ही सपा के बागी सामने आने लगे. यहां तक कि सपा के चीफ व्हिप अधिकारी मनोज पाण्डेय ने भी अपने पद से इस्तीफा देकर क्रॉस वोटिंग की.सपा में बगावत की बात उजागर होने के बाद अध्यक्ष अखिलेश यादव मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि BJP चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती है. किसी की अंतरआत्मा के बारे में मुझे नहीं पता, जो डर गए, वो उधर चले गए.पैकेज के लालच ने विधायकों को बनाया बागी: जिन विधायकों ने पैकेज के दम पर भाजपा को वोट दिया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी. सभी विधायकों का यह मानना है कि जो लोग भाजपा के खिलाफ वोट देने का साहस नहीं उठा पाए और वही लोग भाजपा को वोट दे रहे हैं. पैकेज के लालच में इन विधायकों ने पाला बदला है.मनोज कद्दावर नेता नहीं थे, इसलिए चले गए: ऐसे लोगों का सपा में कोई काम नहीं है. जनता लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) में इन धोखेबाजों को सबक सिखाएगी. मनोज पाण्डेय के लिए अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें सपा के एक कद्दावर नेता लग रहे थे. इसके चलते ही उनको बड़ी जिम्मेदारियां दी गई थीं, लेकिन वे कद्दावर नेता निकले नहीं.अखिलेश की चेतावनी, बागी नेताओं पर कार्रवाई जरूर होगी: पार्टी के हमारे सभी साथियों का अब यही मानना है कि ऐसे लोगों की सपा में कोई जरूरत नहीं है. इन सबके खिलाफ कार्रवाई जरूर होगी. पल्लवी पटेल के लिए अखिलेश यादव ने कहा कि हर एक में साहस नहीं होता है कि वह सरकार के खिलाफ खड़ा हो जाए, सरकार के खिलाफ खड़ा होने के लिए साहस चाहिए.अखिलेश ने पल्लवी पटेल के लिए कही बड़ी बात: अब पल्लवी पटेल की अंतरआत्मा के बारे में तो मैं जानता नहीं हूं. सपा के जो लोग भाजपा में गए हैं उनमें सरकार के खिलाफ खड़े होने का साहस नहीं रहा होगा. जनता सब देख रही है. ये क्या मुंह लेकर जनता के सामने जाएंगे. गिनती वाले चुनाव में तो जीत सकते हैं लेकिन जनता वाले चुनाव में भाजपा नहीं जीत सकती.अखिलेश यादव ने किया ट्वीट: हमारी राज्यसभा की तीसरी सीट दरअसल सच्चे साथियों की पहचान करने की परीक्षा थी. ये जानने की कि कौन-कौन दिल से PDA के साथ और कौन अंतरात्मा से पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों के खिलाफ है. अब सब कुछ साफ है, यही तीसरी सीट की जीत है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights