मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

सपा के सबसे अधिक उम्रदराज सम्भल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का निधन

February 27, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

संभल। के सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क का मंगलवार सुबह शहर के सिद्ध हास्पिटल में निधन हो गया। 94 वर्षीय बर्क देश के सबसे अधिक उम्र के सांसद थे। वह अस्पताल में 29 जनवरी से भर्ती थे। उनके गुर्दे में संक्रमण था। इससे पहले उनका गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भी उपचार चला था।गत 21 फरवरी को सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी उनका हाल जानने अस्पताल आए थे। सपा मुखिया ने उनके निधन पर व्यक्त किया है। सपा की पहली सूची में ही उन्हें संभल से पार्टी प्रत्याशी कर दिया था। उनके पौत्र जिय़ाउर्रहमान बर्क मुरादाबाद जिले की कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा विधायक हैं। संभल के मूल निवासी डा. बर्क देश से सबसे अधिक उम्र के सांसद थे। 1967 में चौधरी चरण सिंह के संपर्क में आने पर उन्हें राजनीति शुरू की। वह 1974 में भारतीय क्रांति दल (बीकेडी) से संभल से पहली बार विधायक बने। इसके बाद 1985 में लोकदल, 1989 में जनता दल से विधायक रहे। मुलायम सरकार में होमगार्ड विभाग के मंत्री भी रहे।1995 में उन्होंने सपा का दामन थाम लिया।वर्ष 1996 में पार्टी ने उन्हें मुरादाबाद संसदीय सीट से प्रत्याशी बनाया। वह सांसद बने। यहां से लगातार तीन बार सांसद रहे। इसके बाद 2009 में संभल से बसपा से सांसद बने। 2014 में पराजित रहे। 2019 में वह सपा से जीते। सपा के संस्थापक सदस्य रहे। वह बाबरी मस्जिद एक्शन कमेटी के कन्वीनर भी रहे। नए संसद भवन में पीएम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डा. बर्क को बधाई दी थी। उन्होंने कहा कि हमारे बीच 93 वर्ष के सांसद बर्क भी हैं। इसके कुछ देर बाद ही सांसद ने संसद भवन में नमाज के लिए जगह की मांग की। वह बसपा प्रमुख मायावती को जन्मतिथि की बधाई देने पर भी सुर्खियों में रहे। अपने तीखे बयानों को लेकर भी वह अक्सर चर्चा मे रहते थे। निकाय चुनाव में उन्होंने संभल नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर सपा विधायक इकबाल महमूद की पत्नी के विरोध में निर्दलीय प्रत्याशी खड़ा कर दिया था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights