मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति की विकास यात्रा को अग्रणी स्थान दिया -त्रिवेंद्र रावत

February 26, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। डायट ऑडिटोरियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम एन.जी.ओ. सम्मेलन कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं पूर्व मंत्री/ क्लस्टर इंचार्ज सुरेश राणा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, एमएलसी वागीश पाठक, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, पूनम यादव, अजीत यादव ने संबोधित किया।पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा देश में 2014 से पहले महिलाएं अपने घर से बाहर निकलने मे भी अपने आप को असहज महसूस करती थी उनका मान सम्मान सुरक्षित नही रहता था जैसे ही मोदी के नेतृत्व मे देश मे सरकार बनी सबसे पहले मोदी ने महिलाओं के सम्मान हेतु पूरे देश मे करोड़ो शौचालयों का निर्माण कराया जो बहने लालटेन व ढिबरी में अपने घरों मे कार्य करती थी बच्चों को पढ़ाती थी धुएं मे खाना बनाती थी,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन सभी बहनों को योजनाओं के माध्यम से गैस का सिलेण्डर व बिजली देने का काम किया इसी प्रकार की कई योजनाओं को मोदी ने विशेष रुप से केवल मातृशक्ति को सशक्त बनाने के लिए चलाया है और विशेष रुप से समूह व एनजीओ को प्रोत्साहित करके माताओं बहनो के सम्मान को बढ़ाया है। साथ ही कहा युवा किसी भी देश का वर्तमान और भविष्य दोनों होते हैं। उन्होंने कहा ‘उनकी प्रतिभा और क्षमता देश को गौरवान्वित करने में विशेष भूमिका निभाती है। इसलिए यह कहना उचित होगा कि आज का युवा कल का इतिहास निर्माता है।

पूर्व मंत्री सुरेश राणा ने कहा देश-प्रदेश की डबल इंजन सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए काम कर रहीं है। मोदी जी की सरकार ने ऐतिहासिक महिलाओं के लिये संसद में 33 प्रतिशत सीट देने के काम और महिलाओं के लिए उज्जवला गैस योजना महिला उद्यमी ऋण योजनाओं के साथ दर्जनों योजनाएं नारी शक्ति को मज़बूत करने को लेकर चल रही है। जिनसे आज माता बहनें आगे बढ़ कर देश को आगे ले जाने का कार्य कर रहीं हैं। साथ ही भाजपा सभी वर्ग को साथ ले कर चलती है, आज के इस सम्मेलन में खिलाड़ियों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा जो आने वाले दिनों में प्रदेश व देश के लिए मेडल लाने का कार्य करेगा और बदायूँ का नाम देश के साथ-साथ विदेशों में भी रौशन होगा। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा समाज के हर क्षेत्र में चाहे वह देश के विकास की बात हो या देश की आर्थिक स्थिति में योगदान की बात हो हमारे समूह व एनजीओ के माध्यम से हमारे देश की नारी शक्ति बहुत सशक्त हुई है। साथ ही कहा भारत में सबसे बड़ी महिलाओं व युवाओं की आबादी है, और महिला व युवा शक्ति ही देश की शक्ति है, जो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगी। सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने मातृ शक्ति को समर्पित कई योजनाएं लागू की है जिनका सीधा लाभ बिना किसी भेदभाव एवं बिना किसी भ्रष्टाचार के जरूरतमंद महिलाओं को मिला है। साथ ही कहा जनकल्याणकारी योजनाए में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, महिलाओ को 33 फीसदी आरक्षण, उज्ज्वला योजना, अनेकों योजनाएं सरकार द्वारा चल रही है।

एनजीओ सम्मेलन कार्यक्रम में एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव, पूर्व मंत्री अजीत यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, अशोक भारतीय, पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरप्रसाद पटेल, डीसीबी चेयरमैन जे.के सक्सेना, चेयरमैन तारादेवी, ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी, वीरेंद्र राजपूत, शिशुपाल शाक्य, अमित पाठक, सुधीर श्रीवास्तव, शारदाकान्त शर्मा, शारदेन्दु पाठक, बीएस मौर्य, रानी सिंह पुंढीर, मोनिका गंगवार, रेनू सिंह, सविता शर्मा, रजनी मिश्रा, करुणा सोलंकी, सविता शर्मा, शीतल श्रीवास्तव, रीता वर्मा, हेमा सिंह सहित सैकड़ों युवा, खिलाड़ी, महिलाएं उपस्थित रही।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights