मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

हर वर्ग के प्रभावी मतदाताओ से जनसम्पर्क करें भाजपा कार्यकर्ता सुरेश राणा

February 26, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भाजपा कार्यालय पर आयोजित बदायूँ लोकसभा की चुनाव प्रबन्ध समिति में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री/क्लस्टर इंचार्ज सुरेश राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी दिनेश शर्मा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, लोकसभा प्रभारी/एमएलसी महाराज सिंह ने बैठक की। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा भाजपा कार्यकर्ता परिश्रम का पर्याय हैं और किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश की पहचान कभी दंगा प्रदेश के रूप में होती थी। पहले यूपी में पहले परिवारवाद, जातिवाद, क्षेत्रवाद, चरम सीमा पर था जो भाजपा सरकार आने के बाद खत्म हो गया। आज वही प्रदेश धरती डबल इंजन की सरकार में भयमुक्त, दंगामुक्त, खुशहाली और उत्सव प्रदेश हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही सरकार के निर्णय व संगठन की विचारधारा को जनमानस के बीच ले जाने का कार्य करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने भाजपा के पदाधिकारियों से आह्वान किया, कि पार्टी संगठन की योजनानुसार अगले 100 दिन हमें देश में फिर एक बार मोदी सरकार के संकल्प के साथ काम करना है। इसके लिए आवश्यक है कि हम हर बूथ पर जीत के लक्ष्य के साथ कार्य करें। आज पूरा देश मोदी मय है। जनता को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का एक ही लक्ष्य होना चाहिए 100 में 70 हमारा बाकी 30 में बटवारा है। पूर्व मंत्री/क्लस्टर प्रभारी सुरेश राणा ने उन्होंने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने पिछले दस वर्षों में गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण सांस्कृतिक उत्थान सहित विकास के सभी आयामों पर बेहतरीन कार्य किया है। साथ ही कहा जिन कार्यकर्ताओ को लोकसभा संचालन समिति में जिम्मेदारी मिली है, वह अपनी जिम्मेदारी पूरी मेहनत से पूरी करें। सभी क्षेत्रों में प्रभावी मतदाताओ से जन सम्पर्क करें। सभी कार्यकर्ता अपने काम को पहचाने व काम का वर्गीकरण कर सफल बनायें। साथ ही कहा ऐतिहासिक विजय के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का काम करें। प्रदेश उपाध्यक्ष/जिला प्रभारी दिनेश शर्मा ने कहा भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने घोषणा पत्र को पूरा करती है उन्होंने कहा कि एक-एक वोट की कीमत को पहचानते हुए संचालन समिति के सभी दायित्वान कार्यकर्ता पूरी मेहनत से चुनाव में लगें। साथ ही कहा पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के माध्यम से हम जनता के बीच घर-घर तक पहुंचे हैं।

चुनाव तक हमको निरंतर क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक और धार्मिक संगठनों और क्षेत्र के प्रभावी मतदाताओं से निरंतर संपर्क और संवाद के जरिए संदेश देना है। हमें बताना है कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दृढ़ संकल्प के साथ देश को विकसित भारत बनाने के लिए कार्य कर रही है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रत्येक बूथ पर जाकर हमकों जनता से सतत् संपर्क व संवाद ही भाजपा की विजय का आधार है। इसलिए हमें प्रत्येक बूथ व घर और हर व्यक्ति तक संपर्क व संवाद के माध्यम से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं तथा पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम करना है।

देश और प्रदेश का वातावरण हमारे पक्ष में है। लोकसभा प्रभारी/एमएलसी महाराज सिंह ने कहा पूरे देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति अटूट विश्वास है। फिर भी हमें पूरी मेहनत और परिश्रम के साथ काम करते हुए प्रत्येक बूथ पर काम करना है। उन्होंने कहा पुनः लोकसभा बदायूँ भाजपा की सीट रिकार्ड संख्या से जीतेंगे। इस मौके पर संभल जिलाध्यक्ष हरेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री डीपी भारती, अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, एमएलसी वागीश पाठक, पूर्व विधायक अजीत यादव, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, हरिओम पाराशरी, अशोक भारती, राणा प्रताप सिंह, शैलेंद्र मोहन शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights