मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

समाज को प्रेरणा दे रही है PM मोदी के ‘मन की बात’ – बीएल वर्मा

February 25, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 110वें संस्करण को केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने उझानी नगर में सुना, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने गौतरा मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ सुनने के उपरांत लाभार्थी संपर्क अभियान भी चलाया। साथ ही आज जिले भर में बूथ स्तर पर जगह- जगह जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी व लाभार्थी सम्पर्क अभियान भी चलाया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा केंद्र सरकार की नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश में कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें देश की नारी शक्ति पीछे रह गई हो। एक और क्षेत्र, जहां महिलाओं ने अपनी नेतृत्व क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है, वो है- प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता। साथ ही कहा महिलाओं को केंद्र में रखकर मोदी व योगी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं देकर महिलाओं को लाभान्वित किया है। महिलाओं सुरक्षा तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं दी।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 सालों के कार्यकाल में जितने ऐतिहासिक काम हुए हैं। आजादी के 60 सालों में भी नहीं हुए हैं यही कारण है की तीसरी बार भी देश की जनता मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में देखने को आतुर है, तथा वह अपना पूरा समर्थन भाजपा को देने के लिए तत्पर है। साथ ही कहा देश व प्रदेश की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है, मोदी की गरीब कल्याण की नीतियों से प्रदेश में गरीबों का जीवन सरल हुआ है, साथ ही कहा भाजपा की सरकार एक बार फिर केंद्र में जनता जनार्दन के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं के दम से प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मोदी के मन की बात समाज के विभिन्न वर्गों को प्रेरणा देती है।

मोदी के मन की बात का कार्यक्रम राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री खेल संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर काम करने वाले लोगों का संदेश पूरे देश को पहुंचते हैं। ताकि लोग उनसे प्रेरणा ले सकें। यही इस कार्यक्रम को खास बनता है। और यही इसका मूल मंत्र है। इसी वजह से मोदी के मन की बात कार्यक्रम को पूरा देश बहुत ही गंभीरता से सुनता है तथा उसे पर अमल करता है।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने नगर में कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में काफी तेजी से कार्य हुए हैं। इसी का परिणाम है कि आज हमारी नारी शक्ति हर क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही हैं। साथ ही कहा प्रधानमंत्री की हर बात हमेशा प्रेरणा देने वाली होती है। उन्होंने कभी भी मन की बात कार्यक्रम में राजनीतिक बात नहीं की, बल्कि वे सामाजिक बातों को लेकर हर बार नया विषय लोगों के सामने लेकर आते हैं। उन्होंने कहा पीएम के मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से समाज में काफी सुधार हुआ है।

पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने जमरौली गांव में मन की बात सुनी।इस मौके पर एमपी सिंह राजपूत, ग्रीशपाल सिंह सिसोदिया, रानी सिंह पुंढीर, भावेश प्रताप सिंह, अखिल अग्रवाल, अजय तोमर, केशव चौहान, उदयवीर दिवाकर, संतोष सिंह, विजयभान सिंह, विनीत प्रताप सिंह आदि जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी अथवा लाभार्थी संपर्क अभियान चलाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights