मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

केंद्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने लोकसभा चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

February 25, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने अपने गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र के 1/8 राजनगर में लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन सर्वप्रथम हवन पूजन से शुरू हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया एवं भाजपा के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। भाजपा में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां बड़े स्तर पर शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी फिर से केंद्र में NDA सरकार बनाने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जनता के सहयोग जनता के आशीर्वाद से अबकी बार 400 पर का नारा प्रधानमंत्री जी ने दिया है। गाजियाबाद में भी भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत गाजियाबाद के विकास को और अधिक गति देने का काम करेगी। गाजियाबाद की जनता ने फिर से जनरल वीके सिंह को अपना आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र का विकास, गरीब कल्याण और बढ़ता हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता हुआ उद्योग, सड़कों का जाल, बढ़ता हुआ रेलवे नेटवर्क, मेट्रो नेटवर्क तथा नये एक्सप्रेस-वे का निर्माण और जन कल्याणकारी नीतियों ने गाजियाबाद को शिखर तक लेकर जा रही हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जनरल डॉक्टर वीके सिंह के प्रयासों से आज गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र हिंदुस्तान के श्रेष्ठ क्षेत्र में, विकसित क्षेत्रों में गिना जाता है। जनता के हित में उनके द्वारा किए गए अनेकों कार्यों से उन्होंने एक अच्छे और सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में अपना दायित्व निभाया है। इसके उपलक्ष्य में गाजियाबाद संसदीय क्षेत्र की जनता उन्हें प्रेम करती है। आज जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह ने अपनी धर्मपत्नी भारती सिंह के साथ मिलकर हवन पूजन कर इस लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया और अबकी बार 400 पार के नारे को सिद्ध करने का संकल्प दृढ़ किया।इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, लोकसभा प्रभारी विजय शुक्ला, लोकसभा संयोजक अजय शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, मानसिंह गोस्वामी, पूर्व सांसद डॉ रमेश चंद्र तोमर, जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, पूर्व विधायक रूप चौधरी, दर्जा प्राप्त मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता, विधान सभा शहर संयोजक सुनील यादव, पूर्व महापौर आशु वर्मा, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, पृथ्वी सिंह कसाना, कृष्णवीर चौधरी, पूर्व पार्षद अनिल स्वामी, सुभाष यदुवंश, नरेश तोमर, सत्यवीर राघव, रकम सिंह, राकेश शर्मा, राजेश्वर प्रसाद, आशा शर्मा, एसपी सिंह, कुलदीप सिंह चौहान व भाजपा के अन्य पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता गण और सम्मानित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

(दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार)

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights