मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

हम बिलों को ठीक करने के लिए स्कीम लेकर आए, BJP ने साजिश करके उसे रोक दिया’, केजरीवाल का भाजपा पर हमला

February 25, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। में पानी बिल को लेकर माहौल गर्म है। वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को लागू कराने के लिए आम आदमी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पानी के गलत बिल आने से तक़रीबन 11 लाख परिवार परेशान हैं। हमारी सरकार पानी के इन गलत बिलों को ठीक करने के लिए स्कीम लेकर आई लेकिन भाजपा ने साजिश करके उसे रोक दिया। लेकिन हम संघर्ष करेंगे, इस स्कीम को लागू करवा कर रहेंगे। वहीं, शनिवार को अरविंद केजरीवाल ने गोविंदपुरी इलाके में जाकर लोगों को बिल ठीक कराने का भरोसा दिया।सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘दिल्ली जल बोर्ड ने योजना पास कर दी है। अब इस योजना को कैबिनेट में पास करना होगा। भाजपा ने दिल्ली एलजी से इस योजना को रोकने के लिए कहा। अधिकारियों को धमकी दी गई है, वे रो रहे हैं। जब सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने अधिकारियों को फोन करके पूछा कि आप बिल क्यों नहीं ला रहे हैं, अधिकारियों ने कहा कि हमें धमकी दी गई है कि अगर यह योजना कैबिनेट में आई तो उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। जैसे मनीष सिसौदिया और सत्येन्द्र जैन जेल में हैं, आप ईडी, सीबीआई के झूठे मुकदमे दर्ज कर अधिकारियों को भी जेल में डालेंगे।’सीएम ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा, ‘उन्होंने (भाजपा) दिल्ली में स्कूलों और अस्पतालों के निर्माण को रोकने की कोशिश की। वे नहीं चाहते कि गरीबों को उनके बच्चों के समान शिक्षा मिले। मेरा दिल जानता है कि मैं कैसे सरकार चला रहा हूं, इसके लिए मुझे इसके लिए नोबेल पुरस्कार मिलना चाहिए, पर मेरा नोबेल पुरस्कार तो आप लोग हो।’वहीं, पानी के बढ़े बिलों से राहत देने की योजना को लागू करवाने के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शनिवार को सड़कों पर उतरे। उन्होंने गोविंदपुरी का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और गलत बिलों को ठीक कराने का भरोसा दिया। इस दौरान केजरीवाल ने एक गलत बिल को फाड़ते हुए कहा कि इसके समाधान के लिए दिल्ली सरकार वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लाना चाहती है, लेकिन भाजपा ने उपराज्यपाल के माध्यम से अफसरों से योजना को रुकवा दिया। भाजपा चाहे जितनी अड़चनें डाले, लेकिन वह सभी के बिल माफ करवा कर रहेंगे।मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के बाद से ज्यादातर लोगों के पानी के बिल गलत आ रहे हैं। हमने पानी मुफ्त कर रखा है। फिर भी इतना ज्यादा बिल आ रहे हैं जो गलत है। दिल्ली में 11 लाख ऐसे परिवार हैं, जो गलत बिल से परेशान हैं। 50-50 गज के मकान हैं। इनमें रहने वाले लोगों के 50 हजार से लेकर एक लाख से ज्यादा तक का बिल आया है। कोरोना की वजह से कई महीने मीटर रीडर रीडिंग लेने नहीं गए। उन्होंने दफ्तर में बैठ कर फर्जी रीडिंग भर दी। लोगों ने बिल भरे नहीं, उस पर ब्याज और एलपीसी पेनाल्टी लगती गई और बिल लाखों में पहुंच गए।केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में गलत बिलों को ठीक करने में 80 साल लग जाएंगे, इसलिए हम वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लेकर आए हैं, ताकि जिन लोगों के गलत बिल आए हैं, उनके बिल ऑटोमैटिक ठीक किए जा सकें। इस स्कीम के तहत जिन लोगों के पिछले पांच साल में दो ओके रीडिंग है, उसका औसत बिल निकाला जाएगा और उसी आधार पर सारे महीने का बिल बना देंगे, जिन लोगों ने महीने में 20 हजार लीटर से कम पानी का इस्तेमाल किया है, उनके बिल जीरो हो जाएंगे। उम्मीद है कि 90 फीसदी लोगों के बिल जीरो होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights