आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की न्याय यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव भी पहुंचे। यात्रा के दौरान कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। इससे यातायात व्यवस्था बिगड़ गई।इस दौरान टेढ़ी बगिया चौराहे पर भीषण जाम लग गया। इस जाम में काफी देर तक एंबुलेंस भी फंसी रही। हूटर बजाने के बाद भी जगह नहीं मिल सकी। पुलिस ने कड़ी मशक़्क़त के बाद एंबुलेंस को निकाला। भीड़ का प्रशासनिक व्यवस्था बौनी साबित हुई। वहीं दूसरी तरफ़ मंच पर जाने के लिए सपा कार्यकर्ताओं में होड़ मची रही। इस दौरान कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का मुक्की हुई।