मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

पेपर लीक पर बोले- युवाओं के साथ ‘पाप’ करने वाले न घर के रहेंगे न घाट के

February 25, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। पुलिस भर्ती परीक्षा में कथित प्रश्नपत्र लीक मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐसे तत्वों को खुली चेतावनी दी है जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सीएम योगी ने दो टूक कहा है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना राष्ट्रीय पाप है और इसमें लिप्त लोगों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि वो ना घर के रहेंगे ना घाट के। ऐसे तत्वों के खिलाफ होने वाली कार्रवाई भविष्य के लिए नजीर के रूप में याद रखी जाएगी। रविवार को लोकभवन में विभिन्न विभागों में करीब 1800 पदों पर निष्पक्ष और परदर्शी ढंग से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपने के उपरांत सीएम योगी आदित्यनाथ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि हमारा पहले दिन से ही संकल्प है कि नियुक्ति की प्रक्रिया अगर ईमानदारी से आगे नहीं बढ़ पा रही है तो ये युवाओं के साथ खिलवाड़ है और अपनी प्रतिभा को पलायन के लिए मजबूर करता है। अगर युवा के साथ अन्याय होता है तो यह राष्ट्रीय पाप है। पहले दिन से ही हमने तय किया है कि युवाओं के जीवन और भविष्य के साथ जो भी खिलवाड़ करेगा हम जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर उन तत्वों से उतनी ही सख्ती और कठोरतम तरीके से निपटने का काम करेंगे। हमारे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सरकार पहले भी कार्रवाई करती रही है और एक बार फिर कड़ी कार्रवाई करने जा रही है। सीएम योगी ने कहा कि हम सभी तकनीक का उपयोग करते हैं। इसी तरह ऐसे तत्व भी तकनीक का उपयोग गलत कार्य के लिए करते। कई बार सोचता हूं कि वो लोग तकनीक का इस्तेमाल करके अच्छे काम करते तो आगे बढ़ते और खुशहाल होते। मगर अब वे न घर के रहेंगे न घाट के और सरकार की कार्रवाई ऐसी होगी कि जो दूसरों के लिए नजीर बनेगी।मुख्यमंत्री ने अलग अलग विभगों में चयनित युवाओं को प्रदेश की सेवाओं में आने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का विजन ही डबल इंजन सरकार का मिशन भी है। निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से हर नौजवान को उसका अधिकार प्राप्त हो सके, सरकार इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उसी का परिणाम है कि पिछले 7 साल में 6 लाख से अधिक युवाओं को अब तक प्रदेश के शासकीय विभागों में नौकरियां प्रदान की गई हैं।नियुक्ति की प्रक्रिया सभी आयोगों और बोर्डों के माध्यम से निरंतर जारी है। एक तरफ सरकारी विभागों में पूरी सुचिता और पारदर्शिता पूर्ण तरीके से नियुक्ति की प्रक्रिया को संपन्न किया जा रहा है, वहीं नौकरी और रोजगार की नई संभावनाओं के लिए जो प्रयास प्रारंभ किये गये हैं उनके सार्थक परिणाम हमें देखने को मिल रहे हैं।सीएम योगी ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के दौरान मिले 40 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 2024 के दौरान 10 लाख 24 हजार करोड़ के निवेश के शिलान्यास को प्रदेश की बदलती तस्वीर के रूप में पेश किया। उन्होंने कहा कि इन निवेशों की वजह से प्रदेश के 34 लाख नौजवानों को सीधे सीधे नौकरी और रोजगार के अवसर मिलेंगे। ये 34 लाख युवा पहले नौकरी और रोजगार की तलाश में महाराष्ट्र, दिल्ली, बेंगलूरु, तमिलनाडु जाता, मगर आज उसे कहीं जाने की जरूरत नहीं है, उसे अपने जिले और अपने प्रदेश में नौकरी मिल रही है।सीएम योगी ने नवचयनित अभ्यर्थियों से अपील की कि वे ईमानदारी पूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रदेश और देश के विकास पर अपना फोकस रखें। साथ ही गरीबों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के साथ ही जवाबदेही व जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए कार्य करें।मुख्यमंत्री ने कहा कि आपको बिना भेदभाव के नियुक्ति पत्र प्राप्त हुआ है तो इसी भाव के साथ आप राज्य के विकास में अपना योगदान दें। आप समय से अपने कार्यालय पहुंचे, समय से कार्यों को पूरा करें। किसी भी फाइल को पेंडिंग ना छोड़ें। अक्सर टालमटोल के कारण कार्य का ढेर जमा हो जाता है और समय पर पूरा नहीं होता। धीरे धीरे पूरी कार्यप्रणाली अपने ट्रैक से उतरने लगती है। ऐसे लोगों को बाद में अनुशासनात्मक कार्रवाई भी झेलनी पड़ती है। आप अपने माता-पिता, गुरुओं और दोस्तों, शुभचिंतकों के प्रेम व आशीर्वाद से इस पड़ाव तक पहुंचे हैं। आपने अभी एक पड़ाव पूरा किया है। इसे मंजिल नहीं समझना है। आपको पैर रखने के लिए जगह मिल चुकी है, अब आपके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का समय है। पहले 10 साल में आप जितनी मेहनत और अच्छा प्रदर्शन करेंगे, आप अपने विभाग के भविष्य का रोडमैप भी तय करेंगे।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, एके शर्मा, राज्यमंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, मयंकेश्वर शरण सिंह, दिनेश खटीक, रामकेश निषाद, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा महेश कुमार गुप्ता, अपर मुख्य सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक देवेश चतुर्वेदी सहित प्रदेश के विरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण एवं नवचयनित युवा मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights