मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

गोरखपुर में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, योगी बहुत ही डायनमिक मुख्यमंत्री

February 22, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत तेजी के साथ आगे बढ़ती नई अर्थव्यवस्था है। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में हम देश पर 200 वर्ष शासन करने वाले ब्रिटेन को पीछे छोड़कर विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।देश के साथ ही उत्तर प्रदेश ने भी अपनी अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाया है। पिछले सात सालों में उत्तर प्रदेश में जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) और प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई है।सीएम योगी गुरुवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ गोरखपुर में आयकर विभाग के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद है। यहां का सीडी रेशियो 45 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है।अगले वित्तीय वर्ष में इसे 65 प्रतिशत करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में इनकम टैक्स रिटर्न भरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। वर्ष 2014 में जहां एक लाख 45 हजार  लोग इनकम टैक्स रिटर्न भरते थे, आज वह संख्या 12 लाख पर पहुंच चुकी है। बैंकों की तरफ से भी उत्तर प्रदेश के विकास में योगदान देने के लिए सर्वाधिक रुचि दिखाई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार टैक्सपेयर्स के लिए प्रक्रियाओं का सरलीकरण कर रही है। टैक्सपेयर्स से मिला पैसा ही देश के विकास के काम आता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दिलाया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए नागरिक कर्तव्यों की सबसे बड़ी भूमिका होगी।हर व्यक्ति अपनी भूमिका को अच्छे से समझ कर उसका निर्वाह करेगा तो विकसित भारत का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयकर दाताओं को कर जमा करने के लिए स्वतः स्फूर्त तैयार करना नागरिक दायित्व भी है। यदि पैसा नहीं होता तो बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर कैसे दिया जा सकता था।मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय समावेशन के क्रांतिकारी अभियान यथा अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति योजना, मुद्रा ऋण योजना, पीएम स्वनिधि योजना, बीसी सखी जैसी योजनाओं का लाभ व्यापक पैमाने पर लोगों को मिला है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन में भारत सरकार और वित्त मंत्रालय का महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त हो रहा है।सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आयोजित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) ने नई ऊंचाई को छुआ है। उन्होंने बताया कि पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद जब उन्होंने इन्वेस्टर्स समिट करने को कहा तब उन्हें बताया गया कि प्रदेश को 20 हजार करोड़ रुपये का ही निवेश मिल सकता है।इस पर सवाल करने पर कहा गया कि उत्तर प्रदेश से लोगों का भरोसा टूट चुका है इसलिए यहां लोग निवेश नहीं करना चाहते। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है, यहां गुंडागर्दी नहीं है, कानून व्यवस्था बेहतरीन है तो उसका परिणाम भी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की उपलब्धियों में देखा जा सकता है।सीएम योगी ने कहा कि आज अयोध्या में श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का एक माह पूरा हो रहा है। एक माह में वहां 62 से 65 लाख श्रद्धालु पधार चुके हैं। अयोध्या के विकास के समय जिन व्यापारियों को कुछ संशय था,  उन्हें पुनर्वासित करने का वचन निभाया गया। आज वही व्यापारी यह बताते हैं कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के बाद उनका व्यवसाय 30 से 50 गुना बढ़ गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights