जनपद से 21 गाड़ियों से राहुल गांधी की न्याय यात्रा में कार्यकर्ता शामिल होने जाएंगे: ओमकार सिंह

WhatsApp-Image-2024-02-22-at-17.53.56-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी की सयुक्त बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह व शहर अध्यक्ष असरार अहमद की अध्यक्षता में बैठक में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई। बैठक में मुख्यातिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जितेंद कश्यप व विशिष्ट अतिथि रजनी सिंह मौजूद रही बैठक में अपने संबोधन में प्रदेश सचिव जितेंद कश्यप एवं रजनी सिंह ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए किसानों पर अत्याचार करने की बात कही इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा देश में कांग्रेस ही विकल्प है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाएंगे जिला कांग्रेस कमेटी से 21 गाड़ियों से कार्यकर्ता यात्रा को सफल बनाने हेतु पहुँचेगे उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरी तरह तैयार है एवं गठबंधन का हम स्वागत करते है गठबंधन का जो भी प्रत्याशी होगा उसको कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती से जिताने का कार्य करेगा जनता का विश्वास कांग्रेस के साथ है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

राहुल गांधी जो कहते हैं वह करते हैं, पूरा देश देख रहा है। सांप्रदायिक ताकतों से केवल राहुल गांधी लड़ रहे हैं। राहुल गांधी ने देश में मोहब्बत का पैगाम कोने-कोने तक पहुंचा दिया है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने गरीबों, पिछड़ों, अति पिछड़ों व वंचितों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती प्रदान की है। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 24 फरवरी को मुरादाबाद से होकर सम्भल और फिर बदायूँ लोकसभा के ग्राम कमलापुर पहुंचेगी। इसमें बड़ी संख्या में जिले से कांग्रेसी शामिल होंगे व राहुल गांधी जी का भव्य स्वागत करेंगे बैठक के उपरांत कांग्रेसजनों ने महान स्वतंत्रता सेनानी और स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षामंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की एव उनके चित्र पर पुस्पार्पित किये इस अवसर पर संचालन जिला प्रवक्ता उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया मुख्यरूप से जिलाउपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर, गौरव सिंह राठौर, विरेश तोमर, सचिव वीरपाल सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights