मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
ब्लूमिंगडेल स्कूल में दूसरे दिन दशावतार थीम पर वार्षिकोत्सव की भव्य धूम रही, रंगारंग कार्यक्रमों ने धमाल मचायाऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मना ‘रोशनी-2026’ दीपावली महोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मनकोठीवाल मंदिर में चौथे दिन हुआ दिव्य सनातन दीप महायज्ञ, सनातन संस्कारों से युवा पीढ़ी को दिशा देने का आह्वानभाजपा की पदयात्रा में जेबकतरों का आतंक, भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चार लोगों की जेबें कटींबरेली पुलिस की बड़ी सफलता, 374 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद, 75 लाख रुपये के मोबाइल उनके मालिकों को सौंपेपार्षद सुधा सक्सेना की मौजूदगी में सुलझा मंदिर के गेट का विवाद
Uttar Pradesh

दिल्ली में आप-कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बोले केजरीवाल बहुत देरी हो गई..जल्दी होना चाहिए

February 21, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी हुई हैं। वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच भी इसे लेकर बातचीत अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। गठबंधन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि देखते हैं अगले एक से दो दिन में क्या होता है। उन्होंने आगे ये भी कहा कि बहुत देरी हो गई है, जल्दी होना चाहिए। इससे पहले मंगलवार को भी केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में कांग्रेस के साथ आप के गठबंधन पर कई दौर की चर्चा हो चुकी है और बातचीत अंतिम चरण में हैं। कांग्रेस के साथ गठबंधन की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। अन्य राज्यों के लिए भी कई दौर की चर्चा हो चुकी है। आप ने पहले कहा था कि वह लोकसभा चुनाव में समझौते के लिए इंडिया गठबंधन के साथ बातचीत कर रही है। खासतौर वह गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और गोवा के बारे में बात कर रही है। आप के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने हाल ही में कहा था कि पार्टी ने गुजरात में कांग्रेस से 26 लोकसभा सीटों में से आठ की मांग की है।यूपी में इंडिया गठबंधन के घटक दल सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन तय हो चुका है। कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि गठबंधन में अहम भूमिका प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव की रही। दोनों नेताओं के बीच फोन पर विस्तार से चर्चा हुई जिसके बाद गठबंधन को अंतिम रूप देने पर फैसला हुआ। दोनों दलों के बीच हुए निर्णय के मुताबिक, कांग्रेस 17 सीटों पर लड़ेगी। बाकी सीटों पर सपा अपने प्रत्याशी उतारेगी। हाथरस सीट से सपा और सीतापुर सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार लड़ेगा। अमेठी ओर रायबरेली सीट पर कांग्रेस ही चुनाव लड़ेगी। रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, फतेहपुर सीकरी, बांसगांव, सहारनपुर, प्रयागराज, महाराजगंज, वाराणसी, अमरोहा, झांसी, बुलंदशहर, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बाराबंकी, देवरिया। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights