मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

खोड़ा मकनपुर में पेयजल की समस्या के समाधान पर जनरल डॉक्टर वीके सिंह का आभार व्यक्त किया

January 28, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। जनपद की खोड़ा-मकनपुर नगर पालिका में जनरल डॉक्टर वीके सिंह के प्रयासों से पेयजल और सीवरेज की समस्या के स्थाई समाधान की ओर बढ़ाने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता कालू यादव ने एक विशाल धन्यवाद जनसभा का आयोजन किया । इस विशाल धन्यवाद जनसभा में गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह का उपस्थित जनसमूह ने आभार व्यक्त किया।
यहां आपको बता दें कि बीते लंबे समय से नगर पालिका खोड़ा मकनपुर से जुड़ी आपूर्ति जल, पेयजल और सीवरेज की समस्या सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नगर विमानन राज्य मंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह के अथक प्रयासों से समाधान की ओर बढ़ गयी है और जल्दी ही खोड़ा मकनपुर के लोगों के घरों में पेयजलापूर्ति होगी। इस बेहद ही खुशी और हर्ष के उपलक्ष्य में क्षेत्रवासियों ने जनरल डॉक्टर वीके सिंह को धन्यवाद देने के लिए आज खोड़ा में स्वागत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

यह कार्यक्रम वरिष्ठ भाजपा नेता कालू यादव की मेहनत से बहुत ही भव्य रहा। इस कार्यक्रम में जनरल वीके सिंह के साथ पूर्व विधायक प्रशांत चौधरी भी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने 9 साल पहले इस समस्या को सांसद एवं मंत्री वीके सिंह से अवगत कराया था। इसके बाद तत्काल रूप से क्षेत्रीय सांसद वीके सिंह ने जल आपूर्ति के लिए सिंचाई विभाग से विशेष वार्ता कर जल विभाग से एक प्रोजेक्ट तैयार करवाया ताकि खोड़ा के लिए पाइप लाइन के माध्यम से जल लाया जा सके। अभी नोएडा से पानी की व्यवस्था खोड़ा के लिए की गई है। इसका निरीक्षण हो चुका है जल्द ही क्षेत्रवासियों को इसका लाभ भी मिलने लगेगा। इसके साथ ही भविष्य में भी निरंतर जल आपूर्ति की तैयारी कर ली गई है। पानी लाने का रोडमैप भी तैयार किया गया है। उसके लिए गंग नहर से पानी की व्यवस्था की जाएगी। सभी क्षेत्रीय लोग इसके लिए मंत्री वीके सिंह का धन्यवाद भी कर रहे हैं। उनका आभार व्यक्त कर रहे हैं। इस अवसर पर अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान और मेहनती वरिष्ठ भाजपा नेता कालू यादव, मंडल अध्यक्ष जयपाल पुंडीर व अवदेष यादव उपस्थित रहे। इसके साथ ही सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को अच्छा और भव्य बनाया।

(दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार)

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights