मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 21.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में मुख्यमंत्री ने 424 करोड रुपए की 44 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया

January 27, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को दातागंज के ग्राम सैजनी मे हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्लांट का उद्घाटन किया। करीब 133 करोड रुपए की लागत से 50 एकड़ में बनाए गए प्लांट की प्रतिदिन की कैपेसिटी 100 टन पराली प्रतिदिन है जिसमें 14.25 टन प्रतिदिन बीसीजी व 65 टन प्रतिदिन जैविक खाद बनेगी। मुख्यमंत्री ने 08 नए बायोगैस संयंत्रों का शिलान्यास व 42429.31 लाख रुपए की 44 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री 36374.08 लाख रुपए की 20 विकास परक परियोजनाओं का शिलान्यास व 6055.23 लाख रुपए की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। उन्होंने बताया कि 08 बायोगैस संयंत्र सीतापुर, जॉनपुर, बरेली, कन्नौज कानपुर देहात, अमेठी, बहराइच व फतेहपुर में स्थापित होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


शिलान्यास-20 परियोजनाएं 69.13 लाख रुपए से बिल्सी बाईपास से नाई पिण्डारी मार्ग, 71.25 लाख रुपए से जनपद बदायूँ के थाना बिल्सी में महिला परामर्श केन्द्र का निर्माण कार्य, 91.76 लाख रुपए से कलिया काजिमपुर से बागरपुर सम्पर्क मार्ग, 126.93 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में पुवाया निगोही तिलहर जैतीपुर दातागंज बदायूं मार्ग के किमी0-97 में लघु सेतु निर्माण कार्य, 216.85 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में गंगा नदी के बायें किनारे पर स्थित उसहैत तटबंध के किमी0 13.740 पर स्थित स्पर के शैंक के रेस्टोरशन, पिचिंग एवं लांचिंग एप्रन के निर्माण की परियोजना,
225.38 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में थाना कोतवाली परिसर में 48 क्षमता के हास्टल एवं बैरक का निर्माण,
242.44 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में गंगा नदी के बायें तट पर स्थित उसावां तटबंध के किमी0 0.370 पर स्थित स्पर व किमी0 3.235 पर स्थित स्टड की पुनर्स्थापना की परियोजना, 244.28 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में गंगा नदी के बायें किनारे पर स्थित ग्राम मानपुर खिरकवारी (तौफी नगला) के निकट गंगा महावा तटबंध के किमी0 19.600 से किमी0 21.000 के मध्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना, 283.45 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में गंगा नदी के बायें किनारे पर स्थित गंगा महावा तटबंध के किमी0 21.000 से किमी0 27.000 के मध्य तटबंध के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण के कार्य की परियोजना, 465.53 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में दातागंज उसहैत मार्ग (प्र०जि0मा0सं0-25) के अवशेष भाग चौनेज 27.450 से 29.650 (लम्बाई 2.20 कि0मी0) में चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, 683.26 जनपद बदायूँ में गंगा नदी के बायें किनारे पर स्थित उसहैत तटबंध के किमी0 14.450 एवं किमी0 14.520 पर क्षतिग्रस्त स्परों के पुनरूद्धार के साथ-साथ किमी0 14.100 से किमी0 14.350 के मध्य कटाव निरोधक

कार्य की परियोजना, 694.11 लाख रुपए से टिटौली से वागरपुर मार्ग पर 3×18 मी० स्पान का लघु सेतू एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य, 855.92 लाख रुपए से राजकीय पालिटेक्निक में ए०आई०सी०टी०ई० मानको को पूर्ण कराने सम्बन्धित निर्माण कार्य, 2044.07 लाख रुपए से बिनावर बिलहत तुगलापुर मूसाझाग मार्ग (अ०जि०मा०) का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का कार्य, 2082.06 लाख रुपए से राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ परिसर में नर्सिंग कालेज का भवन निर्माण, 2700 लाख रुपए से दातागंज नगर पालिका पुर्नगठन पेयजल योजना, 2739 लाख रुपए से इस्लामनगर नगर पंचायत पुर्नगठन पेयजल योजना, 3446.69 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में राजकीय मेडिकल कालेज में 100 बैडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य, 6848 लाख रुपए से बदायूँ नगर पालिका पुर्नगठन पेयजल योजना, 12243.97 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में मुरादाबाद. फर्रुखाबाद मार्ग (राज्य – मार्ग सं0.43) के किमी0 106.670 से 141.00 तक दो लेन विद पेब्ड शोल्डर का कार्य, लोकार्पण-24 परियोजनाएं


32.29 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में थाना विनावर परिसर में विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य, 44.05 लाख रुपए से ग्राम म्यारी में महिपाल जाटव के घर से सुरेन्द्र शर्मा के मकान तक वाया पंचायत घर होते हुये सी०सी० कार्य (म्याऊँ)
45.58 लाख रुपए से ग्राम कमा में मझरा अकबरपुर में मैन रोड देवी स्थान से सुखलाल के घर तक सी०सी० रोड (समरेर), 49.73 लाख रुपए से ग्राम नगासी में सोरन बघेल के घर से राम प्रकाश कोरी के घर तक सी०सी० कार्य (उसावा), 51.7 लाख रुपए से ग्राम गिरधरपुर सम्पर्क मार्ग का नवनिर्माण का कार्य। 52.21 लाख रुपए से ग्राम महताबपुर से महताबपुर कमाँ-लहडोरा रोड़ से समाधी स्थल तक सी०सी० कार्य (समरेर), 62.3 लाख रुपए से ग्राम बिरिया डाँडी में मैन रोड व तालाब होते हुये मुरारी के घर तक सी०सी० रोड (दातागंज), 62.35 लाख रुपए से ग्राम गोतरा पट्टी रमसी के उच्च प्राथमिक विद्यालय से मुन्नालाल के घर होते पंचायत घर तक सी0सी0 रोड (म्याऊँ)
67.11 लाख रुपए से रफियाबाद मढ़ी से बगुली नगर मार्ग का नवनिर्माण का कार्य। 67.32 लाख रुपए से ग्राम धनुपुरा में प्राथमिक विद्यालय से मैन रोड तक सी०सी० रोड 120 लाख रुपए से बृहद गौसंरक्षण केन्द्र, नूरपुर पिनौनी वि०ख० इस्लामनगर का निर्माण, 125.56 लाख रुपए से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बदायूँ में 08 नग टाइप-3 आवासों का निर्माण 126.81 लाख रुपए से नाई से खासपुर मार्ग का नवनिर्माण कार्य।

138.61 लाख रुपए से कस्तूरबा गांधी विद्यालय, ग्राम जगत वि०ख० जगत में एकेडिमिक ब्लॉक का निर्माण, 156.52 लाख रुपए से ग्राम गढ़ा में दातागंज ग्रामीण में महेन्द्र सिंह के खेत 1 से मढ़ी सूरदास के आश्रम से राधाकृष्ण की बस्ती तक सी०सी० कार्य (दातागंज) 163.54 लाख रुपए से बिलहत से लाखन नगला मार्ग का नवनिर्माण कार्य, 192.83 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में गंगा नदी के दायें किनारे पर स्थित ग्राम समूह जटा, जसवन्त नगला आदि के अपस्ट्रीम में स्पर एवं डैम्पनरों के निर्माण की परियोजना, 198.84 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में गंगा नदी के बांये तट पर स्थित उसावां तटबन्ध के कि०मी० 0.800 पर स्थित क्षतिग्रस्त स्पर की पुनर्स्थापना एवं ग्राम नगला शिम्भू के समीप कि0मी0 0.450 से कि0मी0 0.800 के मध्य परक्यूपाईन स्टड के निर्माण कार्य की परियोजना ।

246.03 लाख रुपए से जिला पुरूष चिकित्सालय बदायूँ में अग्निशमन सुरक्षा कार्य 278.12 लाख रुपए से जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के पुराने भवन के ध्वस्तीकरण के उपरान्त कार्यालय भवन एवं विश्रामगृह का निर्माण कार्य। 350.59 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में गंगा नदी के बायें किनारे पर स्थित उसहैत तटबंध के किमी0 13.950 एवं किमी0 14.030 पर स्थित क्षतिग्रस्त स्परों के पुनरूद्धार की परियोजना । 371.87 लाख रुपए से जनपद बदायूँ में गंगा नदी के बांये तट पर स्थित उसावां तटबन्ध के कि0मी0 3.085 पर स्थित स्पर की पुनर्स्थापना एवं कि0मी0 1.500 से कि0मी0 2. 985 के मध्य स्पिल क्लोजिंग के कार्य की परियोजना। 953.82 लाख रुपए से ड्रग वेयर हाऊस, 2097.45 लाख रुपए से राजकीय पालिटेक्निकल, खेडा बिल्सी का निर्माण होगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights