हमें आमंत्रण से कोई लेना-देना नहीं, राम तो सबके हैं शिवपाल सिंह यादव बोले- जल्द जाएंगे अयोध्या

download-7-10
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मैनपुरी। सियासी गलियों में इन दिनों रामलला को अपना बताने की होड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को करहल पहुंचे सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने कहा कि भगवान राम तो सबके हैं। हमारे भी कण-कण में राम हैं। वे जल्द ही परिवार के साथ भगवान श्रीराम के दर्शन करने जाएंगे। शिवपाल सिंह यादव एक निजी कार्यालय में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि उन्हें आमंत्रण से कोई लेना-देना नहीं है। अभी बहुत से लोग परिवार के बिना ही रामलला के दर्शन करने गए हैं। हम अपने पूरे परिवार के साथ जाएंगे। इंडिया गठबंधन पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सपा और रालोद में सीटों का बंटवारा हो गया है। इसमें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। जल्द ही कांग्रेस के साथ भी इसका हल निकाल लिया जाएगा।  उन्होंने साफ किया कि सपा इंडिया गठबंधक के साथ ही चुनावी मैदान में उतरेगी और भाजपा को हराएगी। इस दौरान सपा नेता जीवन यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, चेयरमैन अब्दुल नईम, शंकर यादव आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights