बदायूँ में 26 जनवरी से 30 जनवरी तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जाएगी

WhatsApp-Image-2024-01-25-at-18.37.27
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला कांग्रेस कार्यालय पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई पत्रकार वार्ता में मुख्यातिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं बरेली मण्डल प्रभारी ओमवीर यादव ने अपने संबोधन में कहा विगत दिनों प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय लखनऊ में अ०भा० कांग्रेस कमेटी के महासचिव (प्रभारी – उ0प्र0) अविनाश पाण्डे – पूर्व सांसद, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जी – पूर्व मंत्री एवं अ०भा० कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी सचिवगणों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई बैठक में लिये गये निर्णय के क्रम में 26 जनवरी से 30 जनवरी, तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में प्रदेश के सभी ब्लॉकों में ध्वजवन्दन और भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जायेगी, जो ब्लाकों से प्रारम्भ होकर जिला मुख्यालय तक पहुॅचेगी। यात्रा की रूप रेखा इस प्रकार है प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर ध्वजवन्दन यह यात्रा झांकी के रूप में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को प्रतिबिम्बित करेगी यात्रा ब्लाक / वार्ड के सभी न्याय पंचायतों और बाजारों को कवर करेगी। यह यात्रा पूरी पद – यात्रा नहीं होगी वरन जहाँ पर आबादी और बाजार वाले क्षेत्र हो वहीं पैदल चलेगी। यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले शहीद स्थलों एवं महापुरूषों के स्थलों पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे यदि मार्ग में किसी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार का घर पड़े तो वहाँ जाकर परिवार से मिलकर सम्मान दें बुजुर्ग कांग्रेसी परिवार घर जाकर उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मार्ग में पड़ने वाले धार्मिक स्थलों के दर्शन-पूजन किये जाये । 30 जनवरी, 2024 को जिला मुख्यालय पर समस्त यात्राएं आएंगी व चयनित स्थान पर रामधुन गया जाएगा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा ब्लॉक समरेर में ग्राम गढ़ा , ब्लॉक दातागंज में ग्राम गंगोला, ब्लॉक जगत में ग्राम रसूलपुर, ब्लॉक सलारपुर में पलिया झंडा, ब्लॉक आसफपुर में हनुमान मंदिर आसफपुर, ब्लॉक वजीरगंज में ग्राम करगाव, ब्लॉक उसावां में बरी खेड़ा, ग्राम बिसौली में ग्राम मुहम्मदपुर मई, ब्लॉक दहगवां मुख्यालय, ब्लॉक सहसवान वर्नी ढकपुरा, ब्लॉक अंबियापुर असोली, ब्लॉक म्याऊँ में ग्राम चांगसी, ब्लॉक उझानी में ग्राम भैसोड़ा, ब्लॉक कादरचौक ग्राम भडरोलिया, ब्लॉक इस्लामनगर ग्राम चँदोई से यात्रा शुरू होकर 30 जनवरी को यात्रा जिला मुख्यालय पहुँचेगी जिसका जिला मुख्यालय पर ही समापन इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष विरेश तोमर, जिलामहासचिव बाबू चौधरी, सचिव फरहान हुसेन, जिला युवा अध्यक्ष राजवीर यादव, एससीएसटी अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया, नगर अध्यक्ष उझानी सद्दाम सेफी, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बिल्सी कमरुल हसन, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सहसवान हरवीर यादव, युवा कांग्रेस विधानसभा बिसौली अध्यक्ष पूजा दिवाकर, शहर उपाध्यक्ष रफत अली खान, आकिल आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights