संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत को विकसित राष्ट्र बनाना राजीव कुमार गुप्ता

WhatsApp-Image-2024-01-21-at-18.43.26
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक दातागंज के दियोरी गांव में कहा आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र व प्रदेश सरकार गरीबों को मुफ्त राशन, फ्री ईलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान उपलब्ध करवाने के साथ-साथ अनेकों ऐसी योजनाएं गरीब कल्याण के लिए चलाई गई हैं,

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिनका सीधा लाभ आज पात्र गरीब परिवारों को मिल रहा है। पूर्व मंत्री व सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर/जगत के पढौ़लिया व रहमा गांव में कहा प्रधानमंत्री ने गरीब लोगों के जनधन योजना के तहत फ्री में खाते खुलवाए ताकि भ्रष्टाचार और बिचौलियों का अंत हो सके। उन्होंने कहा कि आज विभिन्न योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ लाभार्थियों के खातों में पहुंचाया जा रहा है। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने ब्लॉक उसावां के सरेली पुख्ता व मुगर्रा गांव में कहा नरेंद्र मोदी के समावेशी विकास को आगे बढ़ाते हुए, शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के उत्थान और अंत्योदय को हासिल करने के लिए कई योजनाएं आरंभ की हैं, और ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक जगत के रहमा गांव ने नेकपाल कश्यप, ब्लॉक वजीरगंज के पेपल गांव में हरिओम पाराशरी, ब्लॉक म्याऊ के दुबरी हसौरा के.सी. शाक्य, ब्लॉक सालारपुर के बनई गांव में अनेकपाल सिंह, ब्लॉक समरेर के मझारा गांव में अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक आसफपुर के दानपुर गांव में ओम कृष्ण सागर, ब्लॉक समरेर के सिरसा गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक दातागंज के आजमपुर बिसौरिया गांव में आकाश वर्मा, ब्लॉक अम्बियापुर के वैन व रायपुर बुजुर्ग गांव में ओम प्रकाश सागर, धीरज सिंह पटेल, केशव चौहान, दिनेश कुमार सिंह, शिवम सिंह, आतिफ़ निज़ामी, तेजपाल सागर, मुनीश पंडित, अरशद अल्वी, अमर सिंह, विवेक राठी, अग्रवीर गुर्जर अजय पाराशरी, विनोद अग्रवाल, विमल श्रीवास्तव, प्रदीप गुप्ता, मनोज शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights