मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विकसित भारत संकल्प यात्रा कर रही अंत्योदय के सपनों को साकार गुलाब देवी

January 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने ब्लॉक सालारपुर के सिखरापुर गांव में कहा नरेंद्र मोदी की सरकार में योजनाओं का लाभ गरीब से गरीब आदमी तक पहुंच रहा है। किसान सम्मान निधि के माध्यम से गरीब किसानों को सशक्त करने का काम किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा मोदी की गारंटी का गाड़ी का मतलब अंतिम पंक्ति में खड़ा व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके इसी संकल्पनाओं के साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर के सिखरापुर गांव में कहा आत्मनिर्भर और विकसित भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह दूरदर्शी विजन है, जिसके साकार होने से भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा। पूर्व मंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक जगत के खुनक गांव में कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा यानी, हितग्राहियों को लाभ देने की यात्रा, जनता के सपने पूरे करने की यात्रा, गरीब के कल्याण की यात्रा विकसित भारत संकल्प यात्रा अमृत काल की अनमोल बेला में मोदी सरकार भारत को आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे ले जा रही है।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ब्लॉक समरेर के कोहनी जाफराबाद व मैंल्हापुर गांव में कहा जब भारत अपने आजादी के सौ साल पूरे कर रहा होगा, तो उस समय का भारत कैसा होगा, इस संकल्पना को साकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी विकसित भारत के संकल्प को लेकर आगे बढ़ रहे है।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक दातागंज के अटसेना व सलेमपुर गांव में पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, ब्लॉक वजीरगंज के दूंगो व गरगईंया गांव में निवर्तमान चेयरमैन दीपमाला गोयल, ब्लॉक बिसौली कुंढौली व फिरोजपुर गांव में चेयरमैन अनुपम पाठक, ब्लॉक सालारपुर के मोंगर गांव में राणा प्रताप सिंह, ब्लॉक जगत के नाई मिधौनिया गांव में मनोज कृष्ण गुप्ता, ब्लॉक म्याऊ जमालपुर व गढ़िया शाहपुर गांव में अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक आसफपुर के मन्नूनगर व तोड़रपुर गांव में ओम कृष्ण सागर, ब्लॉक उसावां के गढ़िया हरदोईपट्टी व हरेण्डी कीर्ति कश्यप, नेकपाल कश्यप, दुर्गेश वार्ष्णेय, सोवरन सिंह राजपूत, सुखदेव राठौर, अनेकपाल सिंह, दिनेश कुमार सिंह, अमित पाठक, शिवम सिंह, तेजपाल सागर, सीमा राठौर, केशव चौहान, जयपाल धोबी, अनुज माहेश्वरी, मुनीश पंडित, विनोद अग्रवाल, अनूप सिंह, अजय पाराशरी, मुरली मनोहर गुप्ता आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights