बदायूँ । विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत व नगर निकाय स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। आँवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने नगर पंचायत सखानूँ व अलापुर में कहा मोदी का सपना है, हर गरीब की उन्नति और प्रगति हो उसके लिए काम कर रही है डबल इंजन सरकार। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का लाभ पात्रतानुसार अवश्य उठाएं, विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है।

पूर्व मंत्री सदर विधयाक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर के बादल व बावट गांव में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी गाड़ी है, विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए जन-जन तक यह गाड़ी पहुंचकर उन्हें विकास की दौड़ में भागीदारी बना रही है और सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचा रही है। पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने नगर पंचायत सखानूँ में कहा भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा गरीब लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने को लेकर अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं, और अंत्योदय की भावना से लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। इसी के निम्मत आपके गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयी है।

इस तरह तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में नगर व ब्लॉक जगत के आलमपुर व बाकरपुर खरैर गांव में निवर्तमान चेयरमैन दीपमाला गोयल, ब्लॉक वजीरगंज के बरीपुर व भवानीपुर गांव में हरिओम पाराशरी, ब्लॉक सालारपुर के बादल गांव में अनेकपाल सिंह, ब्लॉक बिसौली के ऐपुरा व सदरूद्दिन नगर गांव में अनुपम पाठक, ब्लॉक आसफपुर के अम्बियापुर व श्यामपुर गांव में ओम कृष्ण सागर, ब्लॉक समरेर के मौसमपुर व नवलपुर महमूदपुर गांव अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक उसावां के टिकरा बछेली गांव में महेश शाक्य, ब्लॉक म्याऊ के हर्रामपुर व पिपला पुख्ता गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक आसफपुर के भोजपुर गांव में अजय पाराशरी, शारदाकान्त शर्मा, सोवरन सिंह राजपूत, दुर्गेश वार्ष्णेय, नेकपाल कश्यप, रानी सिंह पुंढीर, सीमा राठौर, केशव चौहान, के.सी. शाक्य, अमित पाठक, शिवम सिंह, आकाश वर्मा, लाखन सिंह, मरगून अहमद सोनी, अमर सिंह, देवदत्त शर्मा, अरशद अल्वी, आतिफ़ निज़ामी, विकार अहमद, आसीम हुसैन, रेखा गुप्ता, प्रदीप गुप्ता आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


























































































