मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पीएम मोदी का मकसद है, आत्मनिर्भर, प्रभावशाली, मजबूत राष्ट्र बनाना।

January 18, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में जिले में ग्राम पंचायत व नगर निकाय स्तर पर हुए, जिसमे मोदी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनने के उपरांत जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार कीजनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नगर पालिका ककराला के बार्ड नं० 23 में कहा जब केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार नहीं थी, तो लोंगो को शौचालय, आवास, राशन, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली के लिए भटकना पड़ता था, जब वर्ष 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र में सरकार बनी तब उन्होंने देश के सभी लोगों को परिवार की तरह समझकर प्रतिबद्धता व ईमानदारी के साथ उनकी भलाई के लिए कार्य किया। उसी के परिणाम स्वरूप देश की जनता उनके आह्वान पर लगातार भाजपा को आशीर्वाद प्रदान कर रही है।

बदायूँ सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक सहसवान के भमौरी गौसपुर व सरास सॉवल गांव में कहा भाजपा सरकार ने पात्रता के आधार पर सरकार की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया साथ ही कहा हर हाल में हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया, मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर बेहतर करने की गारंटी दी है। आँवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने नगर पालिका ककराला के बार्ड नं० 23 व 4 में कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी नीतियों के बारे में जागरूकता पैदा करना और उनकी शत-प्रतिशत परिपूर्णता सुनिश्चित करना है। यह यात्रा गांव-शहर में समाज के सभी वर्गों विशेषकर वंचित वर्गों तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की एक अनूठी पहल है।

जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव ने ब्लॉक बिसौली के निभैरा सवरपुर गांव में कहा आत्मनिर्भर और विकसित भारत अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वह दूरदर्शी विजन है जिसके साकार होने से भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान कायम करेगा। पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर व हुसैनपुर करौतिया के गांव में कहा देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका होती है, हमें अपने बच्चों को अच्छी संस्कारित शिक्षा देकर उन्हें अच्छा नागरिक बनाना है। इतना ही नहीं देश को आत्मनिर्भर बनाने में युवा पीढ़ी अच्छी शिक्षा लेकर राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे।

दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने ब्लॉक म्याऊ के हजरतपुर व चकवा गांव में कहा मोदी सरकार ने 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज आयुष्मान कार्ड के तहत किया जा रहा है, साथ ही कहा 2047 में देश की आजादी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देश कहां होना चाहिए, इसकी चिंता अभी से कर रहे है, इसे कहते है दूरदर्शी नेतृत्व और इसीलिए वह निरंतर परिश्रम कर रहे है।

इस तरह जगह हुए विकसित संकल्प यात्रा के कार्यक्रम ब्लॉक व नगर पालिका ककराला के बार्ड नं० 23 व 4 में पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, ब्लॉक आसफपुर के कुआडांडा व गुलरिया गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव, ब्लॉक आसफपुर के दबथरा व सीकरी गांव में पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, ब्लॉक बिसौली के गड़गांव में चेयरमैन अनुपम पाठक, ब्लॉक समरेर के कादराबाद गांव में अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक में समरेर के मैरी बजर मैरी गांव में मनोज कृष्ण गुप्ता, ब्लॉक कादरचौक बरौरा गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक उसावां के टिकाई पुख्ता व नौली फतुआबाद गांव में रेनू सिंह, नेकपाल कश्यप, दुर्गेश वार्ष्णेय, सोवरन सिंह राजपूत, मनोज कृष्ण गुप्ता, अनेकपाल सिंह, अमित पाठक, वीरेंद्र राजपूत, के.सी शाक्य, ओम कृष्ण सागर, तेजपाल सागर, रानी सिंह पुंढीर, हरिओम पाराशरी, सीमा राठौर, मोर सिंह लोधी, रेनू सिंह, पुरषोत्तम टाटा, मुनीश पंडित, अनुज माहेश्वरी, मरगून अहमद सोनी, अजय पाराशरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights