विकसित भारत यात्रा में शामिल सरकारी विभागों का औचक निरीक्षण कर जनता से लिया फीडबैक

WhatsApp-Image-2024-01-17-at-18.12.12-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। भारत सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा में शमिल सरकारी विभागों का बरेली मुरादाबाद मण्डल की उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ संध्यारानी शाक्य ने औचक निरीक्षण कर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की प्रगति आख्या से शासन को अवगत कराया। मंडलायुक्त बरेली का प्रतिनिधित्व करते हुए शासन द्वारा नामित यात्रा की जिला नोडल अधिकारी क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ संध्या रानी ने सालारपुर ब्लॉक के ग्राम सालारपुर एवं लाहीफरीदपुर में जनता से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने सरकारी विभागों के स्टॉल पर जाकर योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन वस्तुस्थिति को जाना और आख्या बना कर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को प्रेषित किया। दोनों गांव में एलईडी वैन से प्रसारित प्रधानमंत्री के संदेश को सुनने के बाद ग्रामवासी विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गए शिविर में शामिल हुए तथा सरकार की जनहितैषी योजनाओं के बारे में जाना। यात्रा शिविर में महिला एवम बाल कल्याण विभाग तथा विद्युत्त विभाग की अनुपस्थिति पाई गई। प्रधानमंत्री आवास योजना, मआयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, जल जीवन मिशन,विभिन्न प्रकार की पेंशन योजना आदि से लाभान्वित ग्रामवासियों ने सरकार के प्रति आभार ज्ञापित किया।

विकसित भारत यात्रा का अवलोकन और सत्यापन करने पहुंची क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के साथ राजकीय महाविद्यालय के डॉ राकेश कुमार जायसवाल, डॉ नीरज कुमार, जीबी पंत कॉलेज कछला के अर्थशास्ञ विभागाध्यक्ष डॉ विशाल दुबे एवम कार्यालय अधीक्षक रामकुमार शर्मा ने निरीक्षण में सहयोग प्रदान किया तथा विभिन्न प्रकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट बनाई जिसे शासन को प्रेषित किया जाना है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights