मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मोदी की गारंटी ही देश को विकसित भारत बनायेगी दिनेश कुमार शर्मा

January 16, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत व नगर निकाय स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने नगर पालिका दातागंज में कहा कि 2014 से पहले चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ दिया जाता था लेकिन 2014 के बाद योजनाओं का लाभ गरीब, वंचित, दलित, पिछड़ा या समाज के उन सभी लोगों को दिया जाने लगा जो अब तक वंचित थे। साथ ही कहा भाजपा सरकार में सबका साथ और सबका विकास केवल एक नारा नहीं बल्कि एक हकीकत भी है, भाजपा सरकार में प्रत्येक व्यक्ति योजनाओं का लाभ हर एक तबके को देने का काम किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूँ सांसद संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक बिसौली के शेखूपुरा व भानपुर गांव में कहा कि जब नेतृत्व अच्छा होता है तो सबका सम्मान बढ़ता है, पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यही हुआ है। बिना भेदभाव जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना ही प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा गांव-गांव नगर-नगर पहुंच रही मोदी जी की गारंटी वैन को हर एक नागरिक के जीवन में सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली का वाहक है। आँवला सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने गुलड़िया व दातागंज में कहा भाजपा सरकार की योजनाओं का आधार जाति, मजहब या क्षेत्र नहीं, बल्कि गांव, गरीब, किसान, महिलाएं और नौजवान हैं। आज जितनी योजनाएं चल रही हैं, उसकी पहले कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था। भाजपा की डबल इंजन सरकार सबका साथ सबका विकास को मंशा से काम करती हैं।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने गुलड़िया व दातागंज में कहा आप और हम सभी इस विकसित भारत संकल्प में सकारात्मक सहयोगी की भूमिका का निर्वहन करेंगे, तभी हमारा देश विकसित भारत बनेगा, साथ ही कहा देश में किसी की गारंटी स्वीकारता है, वो सिर्फ मोदी की गारंटी है। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा भाजपा सरकार में जो मुमकिन हो रहा है, पहले कभी नहीं हुआ था, आज रोजगार मिल रहा है, विकास हो रहा है, महिलाओं को सुरक्षा मिल रही है, किसानों को सम्मान मिल रहा है, साथ ही जो वंचित लोग रहे गये है, उनके लिए मोदी की गारंटी वाली गाड़ी योजनाओं के साथ आयी है।

इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम ब्लॉक व नगर पंचायत गुलड़िया में पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, ब्लॉक सहसवान के खुण्डआ व शरह बघंली गांव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्षा पूनम यादव, ब्लॉक दहगवां के सिरसा खुर्द गांव में सुभाष चंद्र गुप्ता, ब्लॉक आसफपुर के पिपरिया व मोहकमपुर गांव में सोवरन सिंह राजपूत, ब्लॉक सहसवान के मेवली गांव में नेकपाल कश्यप, ब्लॉक आसफपुर के निजामुद्दीनपुर शाह व पूर्वा खेड़ा गांव में हरिओम पाराशरी, नगर पालिका दातागंज में शैलेश पाठक, ब्लॉक सहसवान के राज बिरौलिया गांव में राजेश्वर सिंह पटेल, ब्लॉक इस्लामनगर के माईकला व मोजद्दीन नगर गांव में गजेंद्र यादव, ब्लॉक कादरचौक के मुगर्रा टटेई व नूरपुर गांव में कीर्ति कश्यप, ब्लॉक दहगवां के कमालपुर जुल्लनगर सुभाष गौड़, ब्लॉक दहगवां के शादीपुर गांव में सलमान हैदर नकवी, दुर्गेश वार्ष्णेय, मेधावी यादव, विक्रांत यादव, अमित पाठक, वीरेन्द्र राजपूत, ओम कृष्ण सागर, अनुपम पाठक, नैना गुप्ता, तारा देवी, महेश शाक्य, दीक्षा माहेश्वरी, गोविंद स्वरूप पाठक, प्रदीप चौधरी, पुरषोत्तम टाटा, मुनीश पंडित, अरशद अल्वी, अनुज माहेश्वरी, आकाश वर्मा, अरविंद शर्मा, अजय पाराशरी, विनोद शर्मा आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights