बाबा साहेब वाहिनी के तत्वाधान में लोकसभा

IMG-20240109-WA0017
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। विधानसभा बिल्सी के ग्राम सिरसौली में “संविधान बचाओ सम्मेलन” आयोजित किया गया,जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता मा0 धर्मेन्द्र यादव सम्मिलित हुए,अध्यक्षता ओमकार जाटव ने की व विशिष्ट अथिति के रूप में बाबा साहेब वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार जाटव मौजूद रहे।मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मा0 धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार एक षडयंत्र के तहत बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के संविधान को समाप्त करना चाहती है,समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में बाबा साहेब का सविंधान बचाने का संघर्ष कर रही है।छात्र,नौजवान,गरीब,शोषित,पीड़ित तथा दलितों को अधिकार दिलाने में बाबा साहेब के संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।यह मनुवादी सोच के लोग देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोंक कर भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करना चाहते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा नेताओं ने देश की जनता से वादा किया था कि किसानों की आय दुगुनी होगी,काला धन वापस आएगा,हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा,प्रत्येक व्यक्ति के खाते में पन्द्रह लाख रुपये आएंगे,डीज़ल व पेट्रोल सस्ता होगा।अभी तक इनमें से कोई भी वादा पिछले लगभग दस सालों में पूरा नही हुआ है इसिलये आमजनता को मुद्दों से भटकाने के लिये तरह-तरह के षड़यंत्र कर रहे हैं।बदायूँ सहित उत्तर प्रदेश की जनता इनके झूठ को अच्छी तरह से समझ चुकी है और आने वाले लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश से भाजपा का सूपड़ा साफ करके ही दम लेगी।सम्मेलन में बसपा के बिल्सी के विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गौतम ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।इस पूर्व दर्जा मंत्री रजनीश गुप्ता,अमित मथुरिया,किशोरीलाल शाक्य,सुनील यादव,मोरसिंह जाटव,संजय कश्यप,गिरीश कुमार गोला,सर्वेश कुमार,मित्रपाल सिंह उर्फ भल्ले,प्रदीप गुप्ता,राजू जाटव,ध्रुव यादव,अनूप यादव,राकेश कुमार,नेमसिंह,हरि सिंह,रामजी मल,राजन यादव,पानसिंह यादव,चन्द्रपाल यादव,रक्षपाल सिंह आदि सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights