मुख्यमंत्री के व्यक्तिगत कुंठा और राजनैतिक विद्वेष के कारण पुलिस ने विनोद उपाध्याय को मारा: ओमकार सिंह

WhatsApp-Image-2024-01-09-at-18.22.57
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। प्रांतीय आव्हान पर आज जिला कांग्रेस कमेटी, शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में पत्रकार वार्ता की गई ।पत्रकार वार्ता मुख्य रूप से बीएचयू की छात्रा के साथ भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा की गई घटना, गोरखपुर में प्रदेश के मुख्यमंत्री की व्यक्तिगत कुंठा और राजनैतिक विद्वेष के परिणाम स्वरूप विनोद उपाध्याय की पुलिस द्वारा हत्या एवं प्रदेश में हो रहे अपराधों व महिला सुरक्षा को लेकर की गई। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि पूरा प्रदेश अपराध की आग में जल रहा है। अपराधी बेखौफ होकर प्रतिदिन अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। हालात कितने बदत्तर हो गये हैं इसकी सिर्फ दो बानगी देखिए । एक प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां 02 नवम्बर 2023 को आईआईटी बीएचयू की छात्रा का तीन लड़कों द्वारा जबरन गन प्वांइट पर उसकी नग्न अवस्था का वीडियो बनाया गया एवं दुष्कर्म किया गया । 03 नवम्बर को ही कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी ने बता दिया था कि इस घटना में भाजपा के लोगों का हाथ है। इस पर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। 05 नवम्बर को सीसीटीवी फुटेज से लड़कों की पहचान कर ली गई । 08 नवम्बर को पीड़िता द्वारा भी उनकी पहचान कर ली गई। आरोपियों की पुष्टि होने के पश्चात भाजपा द्वारा उन्हें मध्य प्रदेश के चुनाव प्रचार में भेज दिया गया । ऐसे में सवाल यह उठता है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद भी उनको गिरफ्तार करने में दो महीने क्यों लगे ? क्या 5 राज्यों में चुनाव के कारण भाजपा आरोपितों को बचा रही थी ? अगर छात्रों और कांग्रेस अध्यक्ष का इतना दबाव न होता तो शायद आरोपित पकड़े भी नहीं जाते। संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा की दुर्भाग्य यह है की ये घटना भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा की घटना प्रदेश के मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर की है जहां विनोद उपाध्याय को सुल्तानपुर में पुलिस द्वारा कथित मुठभेड़ में मार दिया गया। ये बात आइने की तरह साफ है कि गोरखपुर के रहने वाले विनोद उपाध्याय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने विरोधी रहे हैं। योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद विनोद उपाध्याय पर शिकंजा बढ़ता गया और क्रमशः उन पर ईनाम की धनराशि भी मामले को गंभीर दिखाने के लिए बढ़ाई गई। कांग्रेस पार्टी इस घटना की न्यायिक जांच की मांग करती है । जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा वर्ष 2023 एनसीआरबी रिपोर्ट के आकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश महिलाओं के प्रति अपराधों के मामलों में पहले स्थान पर है। इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे भारत में होने वालों अपराधों में 15 प्रतिशत अपराध उत्तर प्रदेश में होते हैं। इस अवसर पर जिला महासचिव गौरव सिंह राठौर जिला महासचिव इगलास हुसैन इस जिला कांग्रेस एससीएसटी विभाग अध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया ने कहा कि कल 10 जनवरी को प्रातः 2:00 बजे प्रांतीय आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में बीएचयू की छात्रा के साथ भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा की गई घटना को लेकर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष वजीरगंज सोमपाल शाक्य, महिला कांग्रेस महासचिव मीना शाक्य, शफी अहमद आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights