कांग्रेस 10 जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी,कार्यक्रमो की घोषणा

WhatsApp-Image-2024-01-08-at-19.18.21-1-1
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ । जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की आवयश्क बैठक परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में की गई। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी महासचिव / प्रभारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अविनाश पांडे द्वारा दिनांक 7 जनवरी को प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों की एक महत्वपूर्ण बैठक कर आगामी कार्यक्रमों को तय किया गया था। इसी सम्बन्ध में आज कार्यक्रमों की रूप रेखा एवं जिम्मेदारियां तय की गई । ओमकार सिंह ने कहा राष्ट्रीय महासचिव/ प्रभारी अविनाश पांडे एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय द्वारा आगामी कार्यक्रम जो तय किये गए उनमे सर्वप्रथम संगठन में रिक्त पदों को भरना व निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाना, जिले के समस्त बूथ पर बीएलए की नियुक्ति की चर्चा, डोनेट देश की मुहिम के अंतर्गत आर्थिक सहयोग क्राउड फंडिंग के लिए अभियान पर चर्चा की गई

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

ओमकार सिंह ने आगे कहा वाराणसी में हुई घटना पर जिला मुख्यालय परशुराम चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा 9 जनवरी 2024 को पत्रकार वार्ता एवं 10 जनवरी को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन, 13 जनवरी 2024 को ब्लॉक अध्यक्ष, पीसीसी सदस्य, एआईसीसी सदस्य, 2022 के विधानसभा के उम्मीदवार, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वर्तमान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, आईसीसी के वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, फ्रंटल संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष / शहर कांग्रेस कमेटी, नगर निकाय चुनाव में विजय प्रत्याशी के साथ जोनल संवाद किया जाएगा उक्त पदाधिकारी ब्रज क्षेत्र के मथुरा जनपद में ज़ोनल संवाद बैठक में सहभागिता करेंगे, 14 जनवरी को जननायक राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के प्रारंभ होने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की जाएगी यात्रा शाम को 6:00 बजे शुरू होगी यात्रा 5 किलोमीटर की होगी उक्त यात्रा की निगरानी प्रदेश सचिव द्वारा की जाएगी जनपद के सभी ब्लॉकों में राहुल गांधी जी द्वारा निकाली जा रही भारत न्याय यात्रा को समर्थन देने के लिए जनपद के सभी ब्लॉक में ध्वज वंदन और भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जाएगी जो ब्लॉकों से शुरू होकर जिला मुख्यालय पर पहुंचेगी, 15 जनवरी को प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या दर्शन करने जाएंगे जिसमें इच्छा अनुसार शामिल होने वाले कांग्रेस जन प्रातः 9:00 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय लखनऊ पर पहुंचेंगे, 26 जनवरी से प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर ध्वज वंदन यात्रा ब्लॉक वार्ड मुख्यालय पंचायत वार्ड होकर जाएगी 30 जनवरी को सभी यात्रा जिला मुख्यालय पहुंचेगी जिला मुख्यालय पहुंची यात्रा में रामधुन बजेगी यात्रा का ब्लॉकवार प्रभारी नियुक्त किया जाएगा

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights