टयूववैल के खम्भे को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डन्डे,छः घायल,दी तहरीर

a5c2456d-f05f-443f-9ec4-b54bc4a1ff05
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के गांव में निजी ट्यूबबैल के विद्युत खम्भों को खेत में गाढ़ने को लेकर कहासुनी हो गई।कहासुनी होते-होते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डन्डे चलने लगे जिससे एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए जबकि एक युवक चोटिल हो गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहीं दोनों पक्षों के घायलों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है।

वृहस्पतिवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पीरनगर में खेत में निजी ट्यूबबैल के विद्युत पोल के खेत में खम्भे लगाने को दो पक्षों में जमकर लाठी-डन्डे चलने लगे।लाठी-डन्डों के प्रहार से दोनों पक्षों के पाँच लोगों के सिर फट गए।

जिसमें लाठी-डन्डों के प्रहार से ग्राम पीरनगर के एक पक्ष के संजीव (21) पुत्र नत्थू लाल,रजत (18) पुत्र मुकेश,सुरेंद्र (30) पुत्र किशन लाल लहूलुहान हो गए जबकि दूसरे पक्ष के ग्राम उल्हैतापुर निवासी अनवीर (25) पुत्र सरदार,दीपक (10) पुत्र जसवीर लाठी-डन्डों के प्रहार से गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि राम सिंह (40) पुत्र गोधन के लाठी-डन्डों से गुम चोटें आयी हैं।दोनों पक्षों के लोगों के परिजनो ने घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।घायल सुरेंद्र कुमार व दूसरे पक्ष के सरदार ने कोतवाली पुलिस में एक दूसरे के विरूद्ध नामजद तहरीर दी है।पुलिस मामलें की जांच-पड़़ताल में जुटी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights