उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के ल‍िए होनी वोटिंग , अपना नाम घर बैठे ऐसे करें चेक

WhatsApp-Image-2021-02-04-at-4.48.02-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में 15 अप्रैल से पंचायत चुनाव के ल‍िए वोटिंग है और यह वोट‍िंग चार चरणों में होनी है. 15 अप्रैल के बाद दूसरे चरण की वोट‍िंग 19 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 26 अप्रैल और चौथे चरण में 29 अप्रैल को होनी है. अगर आप भी वोटिंग के ल‍िए जाना चाहते हैं तो उसके पहले यह चेक कर लें क‍ि वोटर ल‍िस्‍ट में आपका ना है या नहीं. वहीं कोरोना की दूसरी लहर पूरे देश के साथ उत्‍तर प्रदेश में है. ऐसे में आप ब‍िना घर से बाहर न‍िकले वोटर ल‍िस्‍ट में आपना नाम चेक कर सकते हैं और यहां तक की अपनी वोट‍िंग स्‍लीप भी डाउनलोड कर सकते हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इतना ही नहीं इस कोरोना काल में जब आप वोट डालने जाए तो कोव‍िड गाइडलाइन का पूरा ध्‍यान रखें. वोट‍ डालने जाते समय मास्‍क जरू पहनें और छह गज की दूरी के न‍ियम का भी पालन करें. जानें अब आप घर बैठे कैसे वोटर लिस्ट में चेक कर सकते हैं अपना नाम…

इसके ल‍िए पहले आपको उत्‍तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा. यहां आप चेक कर सकते हैं क‍ि आपका नाम तो ठीक से दर्ज है और आपके पते में तो कोई गड़गड़ नहीं है. अगर है तो आप उसे ठीक करवा सकते हैं.

– उत्‍तर प्रदेश चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर आपको सीधे हाथ पर वोटर सर्विस का ऑप्‍शन द‍िखेगा. आपको उस पर क्‍ल‍िक करना है.

जब आप उस पर क्‍ल‍िक करेंगे तो आपके वोटर ल‍िस्‍ट में नाम जुड़वाने, अपनी एप्लीकेशन का स्‍टेटस चेक करने, पंचायत चुनाव वोटर्स ल‍िस्‍ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं, अपनी वोटर आईकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, अपनी वोटर स्‍ल‍िप डाउनलोड कर सकते हैं, अपना रज‍िस्‍ट्रर मोबाइल नंबर अपडेट कर सकते हैं

पहले चरण में इन जिलों में होगी वोटिंग :

गाजियाबाद, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी ,महोबा, प्रयागराज, रायबरेली ,हरदोई, अयोध्या ,श्रावस्ती, संतकबीर नगर, गोरखपुर, जौनपुर, भदोही

दूसरे चरण में यहां होगा मतदान:

मुजफ्फरनगर, बागपत, गौतमबुध नगर, बिजनौर, अमरोहा, बदायूं, एटा ,मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा ,महाराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़

तीसरे चरण का मतदान :

शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया

चौथे चरण का मतदान :

बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा ,कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकरनगर, बहराइच, बस्ती ,कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र और मऊ जिले में मतदान होगा

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights