उत्तर प्रदेश के चार शहरों में नाईट कर्फ्यू के बाद अब मेरठ पर आज होगा निर्णय

07_04_2021-night_curfew_in_lucknow__21537740_233121167
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

मेरठ। उत्तर प्रदेश में कई शहरों में तो नाईट कर्फ्यू लगा दिया गया है. आज मेरठ का ज़िला प्रशासन निर्णय लेगा कि यहां भी नाईट कर्फ्यू लगाया जाए या नहीं. एक तरफ कोरोना के केसेज़ लगातार बढ़ते जा रहे हैं तो दूसरी तरफ लोगों की लापरवाही भी लगातार बढ़ती जा रही है. ख़ासतौर से रोड़वेज़ बस स्टैंड और बाज़ार का बुरा हाल है. कई दुकानदार मास्क बेच रहे हैं लेकिन ख़ुद ही मास्क नहीं लगाए हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

यही हाल अन्य सार्वजनिक जगहों का है. घंटाघर, लालकुर्ती बाज़ार, लिसाड़ी गेट,कोटला बाज़ार, देहली गेट क्षेत्र का तो और बुरा हाल है.

मास्क नहीं पहनने वाले अब तक 1147 लोगों का चालान

मेरठ पुलिस तीन दिन से मास्क को लेकर अभियान भी चला रही है. अब तक यहां 1147 लोगों का चालान किया जा चुका है. लगभग छह लाख रुपए चालान में वसूले जा चुके हैं. लेकिन फिर भी लोग मानने को राज़ी नहीं है. आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार का कहना है कि मास्क न लगाने पर और सख्ती की जाएगी.
119 नए केस, 2 की मौत

ये हाल तब है, जब बीते चौबीस घंटे के दौरान मेरठ में कोरोना के 119 नए केस रिपोर्ट हुए हैं. यहां कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा हुआ 22408 हो गया है. बीते चौबीस घंटे में मेरठ में कोरोना से दो और मौतें हुई हैं. यहां कोरोना से कुल मरने वालों का आंकड़ा 412 पहुंच गया है. 38 और लोगों ने मेरठ में कोरोना का मात दी है. कोरोना को मात देने वालों का कुल आंकड़ा 21267 पहुंच गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights