मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 2 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

भाजपा सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कार्य कर रही है :- राजीव कुमार गुप्ता

December 28, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक बिसौली के मदनजुड़ी गाँव मे कहा मोदी-योगी की सरकार द्वारा किसानों की आय को दोगुना करने के लिए कार्य कर रही है। अब ड्रोन के माध्यम से खेती पर दवाई छिड़काव का कार्य होगा, साथ ही कहा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान, किसान क्रेडिट कार्ड, हर घर जल अनेको जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, साथ पात्र व्यक्ति को लाभ भी दिया जा रहा है।

सांसद संघमित्रा मौर्य ने ब्लॉक बिसौली/इस्लामनगर के शाहनपुर व अगरास गांव में कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा में वंचितों और गरीबों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा गरीबों के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं बनाई है, जिसमें सभी पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ब्लॉक सहसवान के पालपुर व नगला कोतल गांव में कहा प्रधानमंत्री ने प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं शुरू की हैं, जनधन योजना से प्रत्येक व्यक्ति को बैंक से जोड़ा गया है, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को धूंआ से मुक्ति मिली है, गरीब परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न की सुविधा मिल रही है।

डीसीबी चैयरमैन जे.के. सक्सेना ने ब्लॉक सालारपुर के बिलहत गांव में कहा कि वर्ष 1947 के बाद कितनी सरकारें रही और हर सरकार ने काम भी किया होगा। यही देश था और आय के संसाधन भी यही थे। भारत के बारे में लोगों की धारणा अब बदल चुकी है। हर व्यक्ति को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक उझानी के किनापुर व मिहौना गांव में विमल कृष्ण अग्रवाल, ब्लॉक कादरचौक के मजरा गंगवार गांव में पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, ब्लॉक इस्लामनगर के अचलपुर व सादपुर गांव में पूर्व विधायक दयासिन्धु शंखधार, ब्लॉक सहसवान के टेहरा व सादपुर गांव में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय,

ब्लॉक कादरचौक के मजरा गंगवार व जैतपुर गांव में स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, ब्लॉक दहगवां के रफतपुर मारू शुमाली व रफतपुर मारू जजूबी गांव में सुभाष चंद्र गुप्ता, ब्लॉल आसफपुर के पृथ्वीपुर व परवेजनगर गांव में ओम कृष्ण सागर, ब्लॉक सालारपुर के दुग्गरैया गांव में अनेकपाल सिंह पटेल, दुर्गेश वार्ष्णेय, नेकपाल कश्यप, सोवरन सिंह राजपूत, हरिओम पाराशरी, राघवेंद्र यादव, मेधावी यादव, शिशुपाल शाक्य, गजेंद्र यादव, अमित पाठक, अनुपम पाठक, राजेश सिंह झण्डू भैया, उधयवीर दिवाकर, हितेंद्र शंखधार, विनोद शर्मा, महेश शाक्य, कुलदीप गुप्ता, अजय पाराशरी, प्रदीप चौधरी आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights