मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 2 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेसियों ने पूर्व राष्ट्रपति एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर शंकरचार्य शर्मा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

December 26, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में उनके कैम्प कार्यालय पर देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर शंकरदयाल शर्मा की 24वी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया एवं पुष्पर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई इस मौके पर जिलाउपाध्यक्ष वीरेश तोमर, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शफी अहमद, जिला महासचिव गौरव सिंह राठौर ने श्रद्धांजलि देकर उन्हें याद किया जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर शंकर दयाल शर्मा का देश, प्रदेश और समाज के लिये किया गया योगदान हमेशा यादगार रहेगा। उन्होंने कहा ‘सहिष्णुता व समझदारी संसदीय लोकतंत्र के लिए उतने ही आवश्यक हैं, जितने संतुलन और मर्यादित चेतना। साथ ही ओमकार सिंह ने डाक्टर शर्मा के त्यागमय जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही है। उन्होंने कहा डॉ. शंकर दयाल शर्मा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे है भारत के नौवें राष्ट्रपति थे। उनका जन्म 19 अगस्त, 1918 को भोपाल में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वे देश के आठवें उपराष्ट्रपति भी रह चुके हैं। देश के स्वतंत्रता के बाद वे सन 1952 में भोपाल के मुख्यमंत्री बनाए गए थे। वे केंद्र में इंदिरा गांधी की कैबिनेट में 1974 से 1977 तक संचार मंत्री रहे। दो बार भोपाल लोकसभा सीट से सांसद चुने गए। उन्होंने सन 1985 से 1986 तक पंजाब के राज्यपाल का पद भी सम्हाला। वे महाराष्ट्र के गवर्नर भी रह चुके हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर वीरेश तोमर, गौरव सिंह राठौर डॉ. शंकर दयाल शर्मा की शिक्षा-दीक्षा मध्यप्रदेश समेत पंजाब यूनिवर्सिटी, आगरा कॉलेज, लखनऊ यूनिवर्सिटी में हुई। उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी। उन्होंने राजनीति में आने से पहले लखनऊ विश्वविद्यालय और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में शिक्षण का कार्य भी किया था। 26 दिसंबर 1999 को उनका निधन हुआ था। इस अवसर पर वीरपाल सिंह यादव, राजेश, बाबू चौधरी, राज यादव, एराज चौधरी, अंकित, राजवीर, सोमेंद्र यादव, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights