मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 22.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Rajasthan

गंगोत्री जल कलश के साथ बरेली से काठमांडू को रवाना हुए रावल शिव

November 19, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। गंगोत्री धाम की सायंकालीन आरती के बरेली के धर्म के प्रति आस्था रखने वालों ने शनिवार को साक्षात पहली बार दर्शन लाभ प्राप्त किए । गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज गंगोत्री मैया के जल कलश के साथ शनिवार सायं को पांचवी बार बरेली आए। गांधीनगर में सुशील मित्तल के आवास पर प्रदेश के वन मंत्री डॉ अरुण कुमार, अनिल कुमार एडवोकेट, अशोका फोम के एम डी अशोक गोयल, बी जे पी नेता गुलशन आनंद, व्यापारी नेता पवन अरोरा, डॉ राम बाबू अग्रवाल, निर्भय सक्सेना आदि भक्तजनों ने जल कलश का भव्य स्वागत किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बाद में गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश ने विधि विधान से गंगोत्री की आरती की। जो भक्त गंगोत्री नहीं जा पाए उन्होंने बरेली में ही गंगोत्री धाम की आरती देखने का सौभाग्य प्राप्त किया। कार्तिक माह में इस वर्ष भी गंगोत्री धाम के कपाट दीपावली पर दर्शन हेतु बंद होने के बाद गंगोत्री धाम के रावल शिव प्रकाश महाराज गंगोत्री मैया कलश रथ के साथ शनिवार की सायं बरेली आए थे। गांधीनगर में सुशील मित्तल जी रथ को श्रद्धा पूर्वक अपने निवास पर लेकर आए और उसकी पूजा कराई। उनके निवास पर पांचवी बार शनिवार 18 नवंबर कार्तिक पंचमी को सायं गंगा जल कलश पहुंचा । जहां आरती के बाद गंगा मईया के दिव्य जल कलश को भक्तजनों ने प्रणाम किया और आरती का दर्शन लाभ पाया। रविवार को रावल शिव प्रकाश जी बरेली से लखनऊ को निकले। जहां से वह गोरखपुर होकर नेपाल के काठमांडू में 22 नवम्बर को पहुंच जायेंगे और वह वहां 5 दिवसीय कथा करेंगे। इसके बाद भगवान पशुपतिनाथ पर 27 नवंबर 2023 को गंगोत्री जल से भगवान पशुपतिनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बरेली में इस अवसर पार्षद आर्येंद्र कुक्की, कमल चतुर्वेदी, डॉ विनोद पगरानी, डॉ रामबाबू अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, प्रकाश सक्सेना, रजनीश सक्सेना, सुदेश अग्रवाल, हर्षित गोयल, रोहित राकेश सहित कई माननीय लोग उपस्थित रहे।

निर्भय सक्सेना

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights